Search

 
 
 

JSSC पेपर लीक मामला: पटना में रची गई थी साजिश, चार गिरफ्तार

 
Ranchi : जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में रांची पुलिस के द्वारा गठित एसआईटी की जांच जारी है. जांच में खुलासा हुआ है कि इस पेपर लीक मामले की साजिश पटना में रची गई थी. बीते दिनों रांची पुलिस ने झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मोहम्मद शमीम और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया था. वहीं आज रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अन्य चार लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है. इसे भी पढ़ें -महुआ">https://lagatar.in/mahua-moitra-said-now-bjp-would-like-me-to-join-its-party/">महुआ

मोइत्रा ने कहा, भाजपा अब मुझे भी अपनी पार्टी जॉइन कराना चाहेगी…

एसआईटी को मिले हैं कई सबूत

इस मामले की जांच के दौरान एसआईटी को कई सबूत मिले हैं. जांच में पता चला है कि झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो. शमीम ने एक अभ्यर्थी पवन कुमार को 25 जनवरी की रात पटना भेजा था. अवर सचिव ने उसे एक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया था. कहा गया था कि पटना स्टेशन पहुंचकर वह उस मोबाइल नंबर पर बात करे. 26 जनवरी की सुबह पवन पटना स्टेशन पहुंचा और उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर से संपर्क किया. बात होने के बाद मोबाइल नंबर वाला व्यक्ति स्टेशन पहुंचा और पवन को अपने साथ एक गुप्त स्थान पर ले गया. जहां पर पहले से तीन-चार लोग मौजूद थे. उपस्थित लोगों ने पवन को प्रश्न पत्र दिया और उसकी तैयारी भी करायी. दिनभर और रातभर तैयारी कराने के बाद 27 की सुबह उसे पटना से रवाना कर दिया. वहां से पवन सीधे धनबाद स्थित सेंटर में पहुंचा और परीक्षा में शामिल हुआ. एसआईटी की जांच में यह बात सामने आयी है. अभ्यर्थी पवन ने अवर सचिव को दो ब्लैंक चेक भी दिया था. इसे भी पढ़ें -हरियाणा">https://lagatar.in/farmers-gathered-at-shambhu-border-of-haryana-for-the-second-day-when-they-came-near-the-barricade-the-police-fired-tear-shells/">हरियाणा

के शंभू बॉर्डर पर दूसरे दिन जुटे किसान, बैरिकेड के पास आने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही