Search

 
 
 

JSSC पेपर लीक मामला: SIT टीम झारखंड विस के अवर सचिव मोहम्मद शमीम व उनके बेटों को रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ

 
Ranchi : जेएसएससी पेपर लीक मामले में एसआईटी की टीम झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मोहम्मद शमीम और उनके दोनों बेटों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. एसआईटी की जांच में पता चला है कि पेपर लीक का कनेक्शन पटना से जुड़ा हुआ है. इसके अलावा कुछ कनेक्शन चेन्नई से भी जुड़े हुए हैं. पुलिस ने इस मामले में दो दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन जांच की दिशा आगे नहीं बढ़ पा रही है. ऐसे में अब एसआईटी गिरफ्तार झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मोहम्मद शमीम और उनके दोनों बेटों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने वाली है. पुलिस की टीम मोहम्मद शमीम से ही यह जानने का प्रयास करेगी कि पेपर लीक मामले के कनेक्शन कहां-कहां से जुड़े हुए हैं. इसे भी पढ़ें - कैबिनेट">https://lagatar.in/lung-treatment-will-start-soon-in-sadar-hospital-ayushman-patients-will-get-benefits/">कैबिनेट

बैठक 23 फरवरी को, दर्जनभर एजेंडे को मिलेगी मंजूरी

मोबाइल की जांच में कई नंबर भी एसआईटी को मिले हैं

एसआईटी अवर सचिव मो. शमीम और उनके दोनों बेटों के जब्त मोबाइल की जांच कर चुकी है. मोबाइल की जांच में एसआईटी को यह जानकारी मिली कि अवर सचिव ने रांची की एक युवती समेत कई अभ्यर्थियों से संपर्क किया था. अवर सचिव की व्हाट्सएप चैट के माध्यम से युवती से बातचीत हुई थी. जिसमें यह कहा गया था कि प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए उसे पटना जाना पड़ेगा. मगर चार फरवरी को होने वाली परीक्षा रद्द होने की वजह से युवती पटना नहीं गयी. इसके अलावा अवर सचिव ने अपने दोनों पुत्रों से भी व्हाट्सएप चैट के माध्यम से प्रश्न पत्र से संबंधित बातचीत की थी. मोबाइल की जांच में कई नंबर भी एसआईटी को मिले हैं. इसे भी पढे़ं - क्या">https://lagatar.in/is-coal-theft-happening-on-a-large-scale-in-ramgarh/">क्या

रामगढ़ में हो रही बड़े पैमाने पर कोयला की चोरी?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही