Ranchi : स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता-2023 (Post Graduate Trained Teacher Competitive-PGT) के अर्थशास्त्र, गणित, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, इतिहास और कॉमर्स का रिजल्ट जारी नहीं होने से नाराज अभ्यर्थी आज मंगलवार को राजभवन के पास धरने पर बैठे हैं. झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 18 अगस्त से 10 सितंबर तक JSSC-PGT की परीक्षा ली थी. जारी कैलेंडर के अनुसार, रिजल्ट जारी करने के बाद छात्रों की नियुक्ति नवंबर में ही हो जानी थी. लेकिन अब तक केवल चार विषयों के रिजल्ट ही जारी किये गये हैं. सात विषयों के परिणाम अब तक जारी नहीं हुए हैं.
JSSC-PGT परीक्षा 2023 : सात विषयों के रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर राजभवन के सामने धरने पर बैठे अभ्यर्थी
Last Updated: Mar 05, 2024 12:00 AM (IST)