Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 10 प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. सभी परीक्षाएं जून के अंतिम सप्ताह से अगस्त के अंतिम सप्ताह तक ली जायेंगी. मई-जून में परीक्षाओं के लिए विज्ञापन निकाले जाएंगे. दिसंबर 2023 तक सभी परीक्षाओं के रिजल्ट निकाल दिये जायेंगे. झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा, स्नातकोत्तर प्रशिक्षण शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा, डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा और आईआईटी इंस्ट्रक्टर परीक्षा सीबीटी प्रणाली से ली जायेंगी. जबकि झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा, महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा, मैट्रिक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा और इंटरमीडिएट स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा ओएमआर शीट से ली जायेंगी.
सीओ की रिपोर्ट : सेना के कब्जे वाली भूमि के पहले दावेदार प्रदीप बागची, इसी रिपोर्ट पर हो गया खेल [wpse_comments_template]
परीक्षा और रिजल्ट की संभावित तिथि
परीक्षा संभावित तिथि रिजल्ट की संभावित तिथि प्रयोगशाला सहायक जून के अंतिम सप्ताह अगस्त के दूसरे सप्ताह शिक्षक परीक्षा (पीजी स्तरीय) जुलाई के तीसरे सप्ताह सितंबर के पहले सप्ताह शिक्षक परीक्षा (डिप्लोमा स्तरीय) अगस्त के पहले सप्ताह अक्टूबर के दूसरे सप्ताह सामान्य स्नातक योग्यताधारी परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह नवंबर के दूसरे सप्ताह नगरपालिका सेवा संवर्ग सितंबर के अंतिम सप्ताह नवंबर के तीसरे सप्ताह उत्पाद सिपाही परीक्षा नवंबर के पहले सप्ताह दिसंबर के तीसरे सप्ताह महिला पर्यवेक्षिका परीक्षा अगस्त के दूसरे सप्ताह अक्टूबर के पहले सप्ताह आईआईटी इंस्ट्रक्टर अगस्त के अंतिम सप्ताह अक्टूबर के तीसरे सप्ताह मैट्रिक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा अक्टूबर के पहले सप्ताह दिसंबर के पहले सप्ताह इंटर स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह दिसंबर के तीसरे सप्ताह इसे भी पढ़ें – बड़गाईं">https://lagatar.in/bargain-cos-report-pradeep-bagchi-the-first-claimant-of-the-land-occupied-by-the-army-played-on-this-report/">बड़गाईंसीओ की रिपोर्ट : सेना के कब्जे वाली भूमि के पहले दावेदार प्रदीप बागची, इसी रिपोर्ट पर हो गया खेल [wpse_comments_template]
Leave a Comment