Search

 
 
 

JSSC ने कहाः सीजीएल परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं, सारे आरोप बेबुनियाद

 
Ranchi: जेएसएससी के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि सीजीएल परीक्षा में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. हर तरह की जांच के बाद वह यह कहने की स्थिति में हैं कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि हाल में जेएसएससी के पदाधिकारियों को जान से मारने की धमकी भी दी गई है. धमकी ई-मेल के जरिये दी गई है. सुधीर कुमार गुप्ता ने आगे बताया कि गड़बड़ी की बात कहते हुए प्रदर्शन करने वालों ने जो सीडी उपलब्ध करायी था, वह ब्लैंक पाया गया. शिकायतर्ताओं द्वारा जो आरोप लगाये गए थे, उसे शपथ पत्र के जरिये देने के लिए कहा गया, लेकिन नहीं दिया गया. उन्होंने आगे कहा कि शिकायत में जो आरोप लगाये गए थे, उनकी जांच में यह पाया गया कि जिस सीट का जिक्र किया गया है, वहां छात्र  परीक्षा में शामिल ही नहीं हुआ. प्रश्न पत्र वायरल होने के जो पत्र उपलब्ध कराये गये, वह शाम के पांच बजे के बाद की ली गई तस्वीर है. किसी भी परीक्षा का परिणाम सामान्य पाया गया है. हर परीक्षा केंद्र से अभ्यर्थी सफल हुए हैं.

जानें  JSSC सचिव  ने CGL को लेकर क्या-क्या बातें कहीं 

  सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि कुछ अफवाह व भ्रम भी फैलाया जा रहा है. कहा जा रहा है कि दो दिनों में जो परीक्षा हुई. दूसरे दिन के ज्यादा छात्र सफल हुए. उन्हें पता होना चाहिए कि दूसरे दिन सिर्फ स्थानीय भाषा की परीक्षा ली गई थी. पहले दिन हिन्दी भाषा में परीक्षा ली गई थी. दूसरे दिन जनजातीय और स्थानीय भाषाओं में परीक्षा ली गई थी. अभ्यर्थियों की जो सूची प्रकाशित की गयी है, वह ना तो रिजल्ट है और ना ही मैरिट लिस्ट. अभी सिर्फ वेरिफिकेशन के लिए है. रिजल्ट व मैरिट लिस्ट बाद में प्रकाशित की जाएगी. इससे आगे सुधीर कुमार ने कहा कि एक आरोप यह लगाया जा रहा है कि दूसरे राज्य के लोगों की नियुक्ति की गई. ऐसा नहीं है. आरक्षण नियमों का पालन करते हुए ही रिजल्ट प्रकाशित किया गया है. इसे भी पढ़ें - जैसे">https://lagatar.in/rahul-said-in-the-lok-sabha-like-dronacharya-cut-the-thumb-of-eklavya-modi-is-cutting-the-thumbs-of-the-youth-of-the-country/">जैसे

द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा, वैसे मोदी सरकार युवाओं का काट रही अंगूठा : राहुल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही