Search

 
 
 

JSSC सचिवालय सहायक (CGL) परीक्षा 28 जनवरी और 4 फरवरी को

 
Ranchi: जेएसएससी सचिवालय सहायक (सीजीएल) की परीक्षा 28 जनवरी और 4 फरवरी को होगी. यह परीक्षा झारखंड के विभिन्न जिलों में होगी. इसके लिए जेएसएससी ने पत्र जारी किया है. परीक्षा तीन पालियों में होगी. इसके लिए जेएसएससी कार्यालय में शुक्रवार को सभी जिलों के नोडल पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है. इससे पहले परीक्षा वर्ष 2023 में 16 और 17 दिसंबर को यह परीक्षा होनी थी, लेकिन किसी कारण से जेएसएससी ने परीक्षा स्थगित कर दी थी. जानकारी के अनुसार, परीक्षा के लिए जल्द एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा. इसे पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/who-is-vicky-babu-who-handles-the-arrangements-of-medical-college-hospital-demand-for-investigation/">पलामू

: कौन है विक्की बाबू जो संभालता है मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था, जांच की मांग
परीक्षा को लेकर जेएसससएससी को कई जिलों ने सीट मैट्रिक्स दे दिया है. वहीं जिन जिलों ने सीट मैट्रिक्स नहीं दिया है उनमें लातेहार, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, हजारीबाग, सिमडेगा, गिरिडीह गोड्डा, लोहरदगा, देवघर एवं सरायकेला-खरसावां शामिल हैं. उन्हे सीट मैट्रिस जल्द देने को कहा गया है. शुक्रवार की बैठक में बाकी चीजों को तय कर लिया जाएगा और परीक्षा 28 जनवरी और 4 फरवरी को परीक्षा ली जाएगी. इससे पहले परीक्षा 16 और 17 दिसंबर 2023 को परीक्षा होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित कर दी गई थी. बताते चलें कि इस परीक्षा में लगभग 6.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. इसे भी पढ़ें- केपटाउन">https://lagatar.in/india-created-history-in-cape-town-achieved-historic-victory-in-just-two-days-on-the-strength-of-bowlers/">केपटाउन

में भारत ने रचा इतिहास, गेंदबाजों के दम पर दो दिन में ही मिली एतिहासिक जीत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही