Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JSSC ने हाईकोर्ट को बताया- वेबसाइट पर जारी किया जाएगा शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का मेरिट लिस्ट व कट ऑफ मार्क्स

Ranchi: JSSC द्वारा वर्ष 2016 में हाईस्कूल शिक्षक नियुक्त्ति विज्ञापन का राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट जारी करेगा. सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में यह जानकारी JSSC की ओर से दी है. झारखंड हाईकोर्ट में JSSC की ओर से यह बताया गया कि राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट अपनी वेबसाइट पर 10 दिन में अपलोड कर देगा. इसके साथ ही कमीशन कट ऑफ मार्क्स भी अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा. कोर्ट ने जेएसएससी को निर्देश दिया है कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट जारी करे. अब हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 5 सितंबर को होगी. बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व में जेएसएससी को वर्ष 2016 के हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति विज्ञापन के आलोक में राज्य स्तरीय मेरिट जारी करने का निर्देश दिया था. मामले में मीना कुमारी समेत सात अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रौशन की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई. JSSC की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल और प्रिंस कुमार ने बहस की. इसे भी पढ़ें -शेख">https://lagatar.in/protestors-in-bangladesh-call-for-long-march-to-dhaka-in-protest-against-sheikh-hasina/">शेख

हसीना के विरोध में बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों का लॉन्ग मार्च टू ढाका का आह्वान…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही