Search

 
 
 

JSSPS ने की अपने कैडेट्स के लिए वैक्शीनेशन की शुरूआत

 
Ranchi: झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) ने अपने कैडेट्स के स्वास्थ्य के लिए वैक्सीनेशन की शुरूआत की है. युवा खिलाड़ियों को हयूमन पापिलोमावायरस वैक्सीनेशन प्रदान करने की पहल की है, जिसका उद्‌द्देश्य उन्हें भविष्य में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाना है. एचपीवी वैक्सीनेशन, जो कई प्रकार के कैंसर, विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर से बचाव में सहायक है. युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा उपाय है. जेएसएसपीएस ‌द्वारा यह वैक्सीनेशन अपने कैडेट्स को उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहा है. जिससे वे अपनी खेल यात्रा पर बिना किसी चिंता के ध्यान केंद्रित कर सकें. इसे भी पढ़ें -ओरमांझी">https://lagatar.in/ormanjhi-shooting-sujit-sinha-had-hatched-the-conspiracy-ranchi-police-arrested-the-criminal-involved-in-the-incident/">ओरमांझी

गोलीकांड: सुजीत सिन्हा ने रची थी साजिश, रांची पुलिस ने घटना ने शामिल अपराधी को किया गिरफ्तार

यह पहल सजग और अग्रणी दृष्टिकोण को दर्शा रहा

यह पहल जेएसएसपीएस की स्वास्थ्य के प्रति सजग और अग्रणी दृष्टिकोण को दर्शाती है. जो न केवल खेल में उत्कृष्टता बल्कि खिलाड़ी के समग्र कल्याण की भी चिंता करती है. आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में जहां शारीरिक और मानसिक सेहत सफलता की कुंजी है. एचपीवी वैक्सीनेशन जैसी स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों का समावेश खिलाड़ियों को एक मजबूत और स्वस्थ भविष्य की और अग्रसर करता है. जेएसएसपीएस का यह कदम न केवल उनके कैडेट्स के लिए फायदेमंद है, बल्कि अन्य खेल संगठनों के लिए भी एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करता है. यह दर्शाता है कि खेल क्षेत्र में स्वास्थ्य महल कितनी महत्वपूर्ण हैं, ताकि हमारे खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह से नक्षम हो सके और भविष्य में अपने खेल करियर में सफलता हासिल कर सकें. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/there-will-be-bone-chilling-cold-in-jharkhand-mercury-will-fall-by-3-5-degrees-celsius/">झारखंड

में हाड़ कंपाने वाली पड़ेगी ठंड, 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही