Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेटेट 2016 पास अभ्यर्थी ट्वीटर के माध्यम से कर रहे हैं सीधी नियुक्ति की मांग, राज्य में है शिक्षकों की भारी कमी

Advertisement
Advertisement

Ranjeet kumar

Ranchi :  झारखंड के लगभग 52000 जेटेट पास अभ्यर्थी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार से ट्वीटर के माध्यम से नियुक्ति की मांग कर रहे है. आज सुबह 11 बजे से सभी अभ्यर्थियों की मांग ट्वीटर पर ट्रेंड हो रहा है. बता  दें कि इससे पहले  जेटेट पास अभ्यर्थी मोरहाबादी और राज्यपाल भवन के सामने धरना प्रदर्शन कर चुके है और सरकार तक अपनी बात कई बार पहुंचा चुके है. कोविड काल में अभ्यर्थियों ने सरकार के सामने अपनी मांग को रखने के लिए ट्वीटर का सहारा लिया गया है. झारखंड की वर्तमान सरकार ने 2021 को नियुक्तियों का वर्ष घोषित किया था. लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी ऐसा लगता नहीं है कि सरकार के द्वारा कोई ठोस कदम उठाया गया हो.

इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-attack-tweeted-modi-government-is-fighting-for-blue-tick-if-you-want-corona-vaccine/83188/">राहुल

गांधी का हल्ला बोल, ट्वीट किया, ब्लू टिक के लिए मोदी सरकार लड़ रही है, कोरोना वैक्सीन चाहिए तो आत्मनिर्भर बनो!

प्रतिवर्ष होने वाली टेट परीक्षा झारखंड राज्य में दस साल में हुई है सिर्फ दो बार

वर्ष 2011 से 2021 तक यानी दस साल मे सिर्फ दो बार हुई है राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा पहली बार 2013 में और दुसरी और आखिरी बार 2016 में हुई है. जबकि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के आधार पर प्रतिवर्ष शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन होना चाहिए था. शिक्षा का अधिकार अधिनियम झारखंड राज्य में वर्ष 2011 से ही प्रभावी है, इस लिहाज से राज्य मे दस परीक्षाएं होनी थी. 2016 के बाद से राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है, साथ ही 2016 की परीक्षा मे उत्तीर्ण अभ्यर्थियो की नियुक्ति प्रक्रिया की दिशा में सरकार की तरफ से कोई कदम उठाया नहीं गया है. 2016 की परीक्षा मे 2,49,576 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था. 10 मार्च 2017 को घोषित रिजल्ट मे 53870 परीक्षार्थी सफल घोषित हुए. वहीं 2013 के टेट पास लगभग 48000 अभ्यर्थी भी नियुक्त नहीं हो सके है, इस तरह राज्य के एक लाख से अधिक टेट पास अभ्यर्थी है.

इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/in-jharkhand-27-people-were-murdered-in-the-last-one-year-on-the-charge-of-witchcraft/83167/">झारखंड

में डायन बिसाही के आरोप में पिछले एक साल में 27 लोगों हुई हत्या

शिक्षकों की कमी के मामले में झारखंड की गिनती देश के शीर्ष राज्यों में

देश में नई शिक्षा नीति के विषय पर लोकसभा में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जो आंकङे दिए है उसके अनुसार देश भर  में शिक्षकों के 10 लाख 60 हजार 139 पद खाली है. राज्यवार रिक्तियों के अनुसार झारखंड में 95897 शिक्षकों के पद रिक्त है. वही राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खाली पदों के जो डिटेल दी है, उसके अनुसार राज्य मे 39408 पद खाली है. जिसमें पहली से आठवी क्लास के स्कूल में 22728 पद खाली है. हाई और प्लस -2 स्कूलों में 16680 पद रिक्त है.

इसे भी पढ़ें -बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-woman-accuses-jeth-of-trying-to-forcibly-have-sex/83116/">बोकारो

: महिला ने जेठ पर लगाया जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप

2013 में 66,364 परीक्षार्थी पास हुए थे

राज्य में वर्ष 2013 मे पहली बार जेटेट की  परीक्षा प्रथम बार आयोजित की गई थी. जिसमें  66,364 परीक्षार्थी पास हुए थे. 2015-16 तक 15698 अभ्यर्थी को शिक्षके के रूप मे सीधी नियुक्ति दी गई थी. 2016 के जेटेट पास अभ्यर्थी भी लगातार सरकार से 2013 के ही तर्ज पर सीधी नियुक्ति की मांग कर रहे है.

इसे भी पढ़ें -बेरमो">https://lagatar.in/bermo-one-person-died-due-to-drowning-while-taking-bath-in-chatrochatti-pond/83143/">बेरमो

: चतरोचट्टी तालाब में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही