Search

 
 
 

JTET का एडमिट कार्ड कल से होगा डाउनलोड, 1 नवंबर को दो पालियों में परीक्षा

Ranchi News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने परीक्षा की तारीख और जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. परीक्षा 1 नवंबर 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में होगी.
 
झारखंड एकेडमिक काउंसिल

Ranchi News: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 15 अक्टूबर से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने परीक्षा की तारीख और जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. परीक्षा 1 नवंबर 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में होगी.


परीक्षा का समय

- पहली पाली: कक्षा 6 से 8 के अभ्यर्थियों की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी.
- दूसरी पाली: कक्षा 1 से 5 के अभ्यर्थियों की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी.

 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

- JAC की आधिकारिक वेबसाइट https://jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
- होमपेज या नोटिस सेक्शन में JTET 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई जानकारी दर्ज कर लॉगिन करें.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें.
- प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजा जाएगा. इसे केवल ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही