Search

 
 
 

JTET परीक्षा: HC ने सरकार से मांगा जवाब, प्रार्थी के वकील ने कहा, छह साल से नहीं हुई परीक्षा

 
Ranchi: झारखंड में छह साल से जेटेट (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) परीक्षा नहीं होने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है. अदालत ने पूछा है कि जब शिक्षक नियमावली के तहत प्रत्येक वर्ष जेटेट की परीक्षा ली जानी है, तो अब तक परीक्षा क्यों नहीं ली गई. जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की अदालत में इस मामले पर सुनवाई हुई. इसे पढ़ें-ट्रांसमिशन">https://lagatar.in/transfer-of-two-gm-and-one-deputy-gm-of-transmission-corporation/">ट्रांसमिशन

निगम के दो जीएम और एक डिप्टी जीएम का तबादला
कोर्ट ने अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 26 जून की तिथि निर्धारित की है. इस संबंध में प्रियंका कुमारी यादव सहित अन्य सात की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. सुनवाई के दौरान प्रार्थियों के अधिवक्ता ललित कुमार सिंह ने अदालत को बताया कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली 2019 की गाइडलाइन के अनुसार, प्रत्येक वर्ष जेटेट की परीक्षा आयोजित की जानी है. इसके बाद भी सरकार की ओर से अब तक कुछ नहीं किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-210-children-were-vaccinated-with-measles-rubella/">साहिबगंज

: 210 बच्चों को मिजिल्स रुबैला का लगाया गया टीका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही