Search

जेटेट की परीक्षा जल्द, काउंसिल को भेजा गया प्रस्ताव

Ranchi: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) जल्द होगी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसे लेकर एक प्रस्ताव झारखंड एकेडिक काउंसिल को भेजा है. काउंसिल अगले दो-चार दिनों में इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी कर सकती है.
 
LAGATAR NEWS

जानकारी के मुताबिक 26 मार्च को भेजे गये प्रस्ताव में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल से जेटेट परीक्षा का आयोजन करने की अनुशंसा की है. बताया जाता है कि अप्रैल महीने में जेटेट परीक्षा की प्रक्रिया शुरु हो सकती है.

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 के बाद झारखंड में जेटेट की परीक्षा का आयोजन नहीं किया जा सका है. इसकी वजह परीक्षा के लेकर बनी नियमावली को लेकर विवाद रहा है. जेटेट की परीक्षा नहीं होने की वजह से राज्य के लाखों छात्र का कैरियर प्रभावित हुआ है. स्कूली शिक्षा विभाग ने अपने प्रस्ताव में जेटेट की संशोधित नियमावली और परीक्षा का पाठ्यक्रम भी भेजा है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही