Search

 
 
 

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, रामगढ़ डीसी ने बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश

Ramgarh News :  उपायुक्त ने अधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और निर्धारित एसओपी का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया. उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़े 45 महत्वपूर्ण बिंदुओं का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा.
 
JTET परीक्षा को लेकर बैठक
  • परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक की होगी निगरानी

Ramgarh News :  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से आगामी एक नवंबर को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 आयोजित की जाएगी. परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए रामगढ़ जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं.

 

इसको लेकर समाहरणालय सभागार में रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा, गोपनीय सामग्री की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए. 

 

Uploaded Image

डीसी ने परीक्षा को लेकर बैठक की

परीक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नियमों का पालन अनिवार्य 

उपायुक्त ने अधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और निर्धारित एसओपी का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया. उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़े 45 महत्वपूर्ण बिंदुओं का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा. 

 

परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त रखने का निर्देश

परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया. केंद्रों पर पर्याप्त रोशनी, स्वच्छ पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था के साथ परिसर की चहारदीवारी की स्थिति की भी जांच करने को कहा गया. 

 

बैठक में परीक्षा से जुड़ी गोपनीय सामग्रियों की सुरक्षा और सुरक्षित प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया गया. उपायुक्त ने कोषागार पदाधिकारी से इस संबंध में की गई तैयारियों की जानकारी ली और सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. 

 

Uploaded Image

बैठक में कई अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

परीक्षा पर नजर रखने के लिए बनेगा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम 

बैठक में निर्णय लिया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और प्रशासनिक गतिविधियों की निगरानी के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम  बनाया जाएगा. उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कोषागार पदाधिकारी और विभिन्न परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक मौजूद रहे. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही