Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जुबिली पार्क: मजबूरी दिखा रिश्तेदार से बात करने के बहाने मोबाइल मांगा और भागने लगा, धराया

Advertisement
Advertisement
[caption id="attachment_169821" align="aligncenter" width="278"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/mobile-2-278x300.jpg"

alt="" width="278" height="300" /> भुक्तभोगी युवक.[/caption]
Jamshedpur : पूजा के माहौल में भीड़ का फायदा उठाकर ठगी और छिनतई करनेवाले भी सक्रिय हो गए हैं. सोमवार की रात करीब पौने आठ बजे ऐसा ही एक मामला जुबिली पार्क के सामने देखने को मिला. गेट नंबर एक के पास घुमने के लिए चौका से आए एक युवक के पास दो युवक पहुंचे और मजबूरी जताते हुए अपने मामा का नंबर लगाने के लिए कहा. युवक ने अपने फोन से वह नंबर डायल किया. उधर से फोन उठाते ही बात करने के लिए फोन सामने वाले युवक को दे दिया. जिसके बाद वह फोन लेकर पहले थोड़ा किनारे गया और फिर भागने लगा. चौका के रहनेवाले युवक ने अपने फोन के लिए शोर मचाते हुए भाग रहे युवक का पीछा किया. लोगों से घिरता देख आरोपी युवक ने फोन फेंक दिया. लेकिन तब तक वह लोगों की गिरफ्त में आ गया. जबकि उसके साथ वाला युवक वहां से फरार हो चुका था. पकड़ाए युवक ने खुद का आजादनगर मानगो का रहनेवाला बताया. हालांकि वह बार-बार कहता रहा कि उसने चोरी नहीं की है. लेकिन भुक्तभोगी के सामने होने के कारण लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी. जिसके बाद साकची थाना की पुलिस वहां पहुंची और आरोपी युवक को पुलिस जीप में बैठाकर थाने ले गई. हालांकि भुक्तभोगी की ओर से अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी गई है. हालांकि उसे उसका मोबाइल मिल गया है.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही