Search

जुबिली पार्क रास्ता विवाद: भाजमो ने भाजपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध मोर्चा खोला, कहा-रघुवर के इशारे पर राजनितिक प्रतिशोध में दिया बयान

Jamshedpur : जुबिली पार्क की सड़क को स्थाई रूप से बंद करने के भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के बयान को भाजमो जमशेदपुर महानगर ने आड़े हाथों लिया है. भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन की अध्यक्षता में जिला कार्यालय साकची में हुई. बैठक में भाजमो नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि जुबिली पार्क की सुविधाओं में एकतरफा बदलाव से शहर का हर वर्ग अचंभित और निराश है. जुबली पार्क के बीच से गुजर रही सड़क को यातायात के लिए स्थायी रूप से बंद करने की टाटा प्रबंधन की योजना को शहर के आम से लेकर खास तक ने मनमानी और तुगलकी फरमान करार दिया है.

सरयू राय के प्रयासों के बाद राजनीतिक विद्वेष में दिया गया ऐसा बयान

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के प्रयास से एवं उपायुक्त के हस्तक्षेप के पश्चात जुबिली पार्क में बैरिकेडिंग हटाकर, प्रवेश में पहचान पत्र की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया. किंतु पार्क के दोनों छोर के गेट को बंद कर यातायात अवरूद्ध कर लोगों की आजादी पर अभी भी पाबंदी को बरकरार रखा गया है. शहर के हर छोटे-बड़े विषयों पर आंदोलन का दम भरने वाले रघुवर दास के निकटस्थ भाजपा के योग्य पदाधिकारियों ने जनहित के महतवपूर्ण विषय पर जनता का अपमान करते हुए कंपनी प्रबंधन के सुर में सुर मिलाया है और जुबिली पार्क गेट बंद करने की मांग कर दी, जबकि शहर के अन्य सभी राजनीतिक दल और भाजपा के अन्य नेताओं ने भी जुबिली पार्क गेट खोलने का समर्थन किया है. रघुवर दास के इशारे पर रघुवरवादी नेताओं ने राजनीतिक विद्वेष में जुबिली पार्क गेट बंद का समर्थन कर उल्टी गंगा बहाई है. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्षों के बयानों में विभिन्नताओं से यह स्पष्ट हो गया की उनके दल में जुबिली पार्क के विषय पर एकमत नहीं है और दबाव में नेताओं द्वारा विरोधाभासी बयान दिया जा रहा है.

उपायुक्त की मंशा पर भी उठाए सवाल

भाजमो नेताओं ने कहा की उपायुक्त ने स्वयं जमशेदपुर की जनता को आश्वस्त किया था जुबिली पार्क गेट को सात दिन के भीतर खोल दिया जाएगा किंतु ऐसा नहीं हुआ और अब उपायुक्त द्वारा गाड़ी चोरी की घटना का हवाला देकर गेट नहीं खोलने का तर्क दिया जा रहा है. उनके द्वारा राजनीतिक दलों से चर्चा के पश्चात निर्णय लेने की बात से जिला प्रशासन की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा होता है. यदि उपायुक्त अपने पूर्व में दिए गए आदेश में परिवर्तन करते हैं तो यह जमशेदपुर की जनता के प्रशासन के प्रति आस्था और विश्वास पर कुठाराघाट होगा. भाजमो नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है की जनता के इच्छा के विरुद्ध शहर की संरचना में अनावश्यक बदलाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा. भाजमो पार्टी विधायक सरयू राय के मार्गदर्शन मिलने पर अग्रेतर कारवाई की तैयारी करेगी. बैठक में मुख्य रूप से पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष बंदना नमाता, भास्कर मुखी, जिला मंत्री विकास गुप्ता, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सोनारी मंडल अध्यक्ष चुन्नू भूमिज, कदमा मंडल अध्यक्ष तिलेश्वर प्रजापति, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, टेल्को मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, आजादनगर मंडल अध्यक्ष मुश्ताक अहमद, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष बिनोद कुमार यादव, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, साकची पूर्वी महामंत्री अमनवीर सिंह, पटमदा मंडल अध्यक्ष मिहिर महतो, आजादनगर मंडल महामंत्री सुल्तान अहमद सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//