Search

 
 
 

जुडको और एलएनटी कंपनी ने लगाये 10 हजार पौधे

 
Ranchi : जुडको और रांची पेयजलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी एलएनटी द्वारा सोमवार को सीआरपीएफ कैंप परिसर में 10000 पौधे लगाये गये. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण की सुरक्षा एवं प्रदूषण रोकने की उद्देश्य से पौधरोपण किया गया. सीआरपीएफ कैंप में सुरक्षा प्रहरी और वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें शामिल हुए. जवानों ने एलएनटी के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आज लगाये गये पौधे भविष्य में न सिर्फ जवानों को छाया प्रदान करेंगे, बल्कि फल भी देंगे. साथ ही पर्यावरण की भी सुरक्षा होगी. जवानों ने संकल्प लिया कि वे रोपे गये पौधों का अपनी संतान की तरह ध्यान रखेंगे. उसमें खाद- पानी देते रहेंगे. इस अवसर पर जुडको और एलएनटी के अधिकारी भी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/annual-research-day-celebrated-in-rims-discussion-on-65-research-competition-in-several-sessions/">रिम्स

में मना एनुअल रिसर्च डे: 65 शोध पर हुई चर्चा, कई सत्रों में प्रतियोगिता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही