Search

 
 
 

जज उत्तम आनंद हत्याकांड: CBI ने हाईकोर्ट को दी दोषियों के व्हाट्सएप चैट की जानकारी

 
Ranchi : धनबाद के दिवंगत जज उत्तम आनंद हत्याकांड पर झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में सुनवाई हुई. गुरुवार की सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से कोर्ट को बताया गया कि दोषियों के व्हाटासएप चैट से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है, जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि इस घटना में किसी और व्यक्ति की भूमिका शामिल है. वही हाईकोर्ट ने अदालतों की सुरक्षा के लिए उठाए गए सभी कदमों की विस्तृत जानकारी राज्य सरकार से मांगी है. बता दें कि वर्ष 2021 में धनबाद सिविल कोर्ट के जज उत्तम आनंद की हत्या कर दी गयी थी. हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया था और इसे जनहित याचिका में तब्दील कर हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/women-are-becoming-victims-of-crime-every-second-hour-in-jharkhand/">झारखंड

में हर दूसरे घंटे महिलाएं हो रही अपराध की शिकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही