Ranchi/Dhanbad : धनबाद सिविल कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम उत्तम आनंद की पहली बरसी आज है. मामले में आज ही कोर्ट का फैसला आना है. सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की कोर्ट ने स्पीडी ट्रायल चलाकर महज 5 माह में ही सुनवाई पूरी कर ली है. मंगलवार को अदालत ने इस मामले पर अंतिम सुनवाई की थी. बचाव पक्ष की ओर से अन्य अदालतों के निर्णय की प्रति अदालत में दाखिल की गई. दोनों पक्षों की ओर से बहस पहले ही पूरी कर ली गई थी.
जज उत्तम आनंद की बरसी: 58 गवाहों के बयान पर आज आएगा कोर्ट का फैसला
Last Updated: Jul 28, 2022 12:00 AM (IST)