Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जज उत्तम केस: सीबीआई करेगी झरिया विधायक के देवर हर्ष सिंह से पूछताछ, रांची होटवार जेल भी आएगी टीम

Advertisement
Advertisement
Ranchi : बीते 28 जुलाई को मॉर्निंग वॉक करते जज उत्तम आनंद को एक ऑटो ने टक्कर मार दी थी, जिसमें उनकी मौत हो गयी थी. सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम इस मामले में झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर हर्ष सिंह से पूछताछ करेगी. बताया जा रहा है कि हर्ष सिंह को पूछताछ के लिए बुलाने के सीबीआई नोटिस लेकर धैया भी गयी थी, लेकिन धनबाद में नहीं रहने के कारण सीबीआई टीम की मुलाकात हर्ष सिंह से नहीं हो पायी. फोन पर हर्ष को नोटिस के संबंध में जानकारी दी गयी है.

हर्ष सिंह पर रंजय सिंह की हत्या की साजिश रचने का आरोप है

जानकारी के अनुसार हर्ष सिंह पर झरिया के रंजय सिंह की हत्या की साजिश रचने का आरोप है. इस मामले में सरायढेला पुलिस ने हर्ष सिंह के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की है. वर्तमान में इस मामले में हर्ष सिंह बेल पर हैं. गौरतलब है कि रंजय हत्याकांड की सुनवाई न्यायाधीश उत्तम आनंद के न्यायालय में ही हो रही थी. इसलिए सीबीआई रंजय सिंह की हत्या मामले की फाइल खंगाल रही है. हर्ष सिंह के साथ-साथ पुलिस रंजय को गोली मारने वाले कथित शूटर नंद कुमार उर्फ मामा से भी पूछताछ करेगी.सीबीआई ने मंगलवार को कोर्ट में आवेदन देकर रंजय सिंह हत्याकांड के आरोपी नंद कुमार उर्फ मामा से पूछताछ करने की इजाजत मांगी. कोर्ट ने छह से आठ अक्तूबर के बीच नंद कुमार से पूछताछ करने की मंजूरी दी है. जल्द ही मामा से जज हत्याकांड में पूछताछ के लिए सीबीआई की एक टीम रांची होटवार जेल जाएगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/judge-uttam1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/two-criminals-attacked-builder-broad-daylight-dhanbad-demanded-10-lakh-extortion/">धनबाद

में दिनदहाड़े बिल्डर पर दो अपराधियों ने किया जानलेवा हमला, 10 लाख मांगी थी रंगदारी

सीबीआई कर रही है मामले की जांच

धनबाद सिविल कोर्ट के जज उत्तम आनंद की मौत मामले की जांच सीबीआई की दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच-1 कर रही है. जज मौत मामले में जांच के लिए सीबीआई ने दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच-1 के सीनियर एसपी जगरूप एस सिन्हा के नेतृत्व में 20 अफसरों की स्पेशल टीम बनायी है. जज की पत्नी कृति सिन्हा की शिकायत पर धनबाद थाना में दर्ज केस (300/21) को आधार बनाया गया है. बता दें कि झारखंड सरकार ने बीते एक अगस्त को इस मामले को लेकर CBI जांच की सिफारिश की थी. इसी अनुशंसा के आधार पर सीबीआई बीते चार अगस्त ने केस दर्ज कर ली थी. इसे भी पढ़ें - प्रशासन">https://lagatar.in/administration-warned-ineligible-ration-card-holders-should-surrender-card-october-30-otherwise-action/">प्रशासन

ने फिर चेताया: अयोग्य राशन कार्डधारी 30 अक्टूबर तक करें कार्ड सरेंडर, नहीं तो होगी कार्रवाई

ऑटो के धक्के से हुई थी मौत

धनबाद में बीते 28 जुलाई को मॉर्निंग वॉक करते जज उत्तम आनंद को एक ऑटो ने टक्कर मार दी थी. टक्कर मारने से जज उत्तम आनंद वहीं गिर गये. लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान पता चला कि जज उत्तम आनंद को गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों द्वारा शहीद निर्मल महतो मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है, जहां उनकी मौत हो गयी थी. इसके बाद पुलिस ने घटना के दूसरे दिन 29 जुलाई को ऑटो चालक लखन वर्मा को गिरिडीह से और उसके साथ ऑटो में बैठे राहुल वर्मा को धनबाद रेलवे स्टेशन से पुलिस ने गिरफ्तार किया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही