Search

जज उत्तम की मौत का मामला: ADG संजय लाटकर ने कहा, सही दिशा में चल रही जांच, जल्द होगा पर्दाफाश

Dhanbad: न्यायाधीश उत्तम आनंद की ऑटो से टक्कर के बाद हुई मौत की जांच एसआईटी ने तेज कर दी है. लगातार चार दिनों की मैराथन बैठक के बाद सोमवार को पहली बार एसआईटी के चीफ ADG संजय आनंद लाटकर मीडिया से मुख़ातिब हुए और मामले पर जारी जांच की जानकारी मीडिया को दी. ADG संजय आनंद लाटकर ने कहा कि पुलिस की कई टीमें जज की मौत के मामले की गहराई से जांच कर रही है, और पुलिस जल्द ही मामले की तह तक पहुंचेगी. हालांकि हेमंत सरकार ने जज की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश केंद्रीय गृह मंत्रालय से की है. इस दौरान पुलिस भी मामले को सुलझाने में लगी हुई है. ADG संजट लाटकर का दावा है कि जांच सही दिशा में चल रही है औऱ जल्द ही पुलिस आखरी निष्कर्ष तक पहुंच जाएगी. देखिए वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=JNDV_zvYH0Y

इसे भी पढ़ें-जज">https://lagatar.in/judge-uttam-anand-death-case-pathardih-police-station-in-charge-suspended-accused-of-negligence/121143/">जज

उत्तम आनंद मौत मामला : पाथरडीह थाना प्रभारी निलंबित, लापरवाही बरतने का लगा आरोप

जज उत्तम आनंद के मौत की लगातार जांच 

वहीं मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी लखन वर्मा और राहुल वर्मा की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया. पिछले 5 दिनों की रिमांड में पुलिस ने इन दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की है. इसके अलावा ऑटो के मालिक रामदेव लोहार को हिरासत में रखकर पुलिस अभी भी पूछताछ कर रही है. मामले की जांच में ADG संजय आनंद लाटकर के नेतृत्व में पिछले 4 दिनों से पुलिस और एसआईटी की टीम लगातार बैठक कर रही थी. इस दौरान आईजी प्रिया दुबे, एसएसपी संजीव कुमार, सिटी एसपी आर रामकुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-जज">https://lagatar.in/judge-uttams-death-case-sit-chief-sanjay-latkar-inspects-the-spot/121301/">जज

उत्तम की मौत का मामला : SIT प्रमुख संजय लाटकर ने घटनास्थल का लिया जायजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//