Ranchi : लिंकेज का 86568 टन कोयला मंडी में बेचकर करोड़ों की अवैध कमाई करने के आरोपी व हजारीबाग के चर्चित कोयला कारोबारी इजहार अंसारी की बेल पर आज मंगलवार को सुनवाई हुई. इस दौरान ईडी और आरोपी दोनों की ओर से बहस हुई. दोनों का पक्ष सुनने के बाद रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. अब कोर्ट क्या फैसला सुनाता है, यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा. दरअसल कोल लिंकेज से जुड़े मामले को लेकर ईडी ने 16 जनवरी को इजहार अंसारी के ठिकाने पर छापेमारी की थी. छापेमारी के बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. तब से वह न्यायिक हिरासत में है. [wpse_comments_template]
कोल लिंकेज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी इजहार की बेल पर फैसला सुरक्षित
Last Updated: Apr 23, 2024 12:00 AM (IST)