Search

 
 
 

सस्पेंडेड IAS विनय चौबे और गजेंद्र सिंह समेत अन्य की न्यायिक हिरासत 23 जून तक बढ़ी

ACB ने 21 मई को राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे को शराब घोटाला से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
 

 Ranchi :  शराब घोटाला के गंभीर आरोपों में ACB द्वारा गिरफ्तार किये गये राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह, उत्पाद विभाग के अधिकारी सुधीर दास, सुधीर कुमार एवं अन्य आरोपियों को ACB की विशेष न्यायालय के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से पेश किया गया.

 

सोमवार की पेशी के बाद उक्त सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि 23 जून तक बढ़ा दी गयी है. उल्लेखनीय है कि ACB ने 21 मई को राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे को शराब घोटाला से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

 

विनय चौबे और गजेंद्र सिंह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और राज्य सरकार के उनके ऊपर लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. इस केस के बाद विनय चौबे के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज कर भी जांच की जा रही है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही