Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन में पौधरोपण के साथ न्यायिक कार्य शरू

  • चीफ जस्टिस ने कहा, कैंपस को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन में सोमवार से न्यायिक कार्यों की शुरुआत हो गई. गर्मी छुट्टी के बाद कोर्ट में नियमित रूप से मुकदमों की सुनवाई हुई. नई बिल्डिंग में न्यायिक कार्यों की शुरुआत से पहले चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र ने हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीशों के साथ पौधरोपण किया. इस दौरान हाईकोर्ट के न्यायिक पदाधिकारी, महाधिवक्ता, वरीय अधिवक्ता और एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजदू रहे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/46.jpeg"

alt="" width="1036" height="864" />

25 वरीय अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया

वहीं हाईकोर्ट में वरीय अधिवक्ताओं को पहले दिन सम्मानित किया गया. हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा, एके कश्यप, अजीत कुमार, आरएन सहाय, वीपी सिंह, ए अल्लाम समेत 25 वरीय अधिवक्ताओं को सम्मानित कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया.

जल्द ही बायोमेट्रिक सिस्टम लागू होगा

मौके पर चीफ जस्टिस संजय कुमार ने अधिवक्ताओं से अपील की कि हाईकोर्ट परिसर को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक मुक्त रखना सबकी जिम्मेदारी है. इसमें सबकी भूमिका होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि नया हाईकोर्ट कैंपस काफी बड़ा है. यहां की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए जल्द ही बायोमेट्रिक सिस्टम लागू किया जाएगा, जो सब पर लागू होगा.
इसे भी पढ़ें – साक्ष्य">https://lagatar.in/sakshya-food-safety-service-provides-employment-to-3000-people-banna-gupta/">साक्ष्य

फूड सेफ्टी सर्विस से 3000 लोगों को रोजगार : बन्ना गुप्ता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही