Search

 
 
 

अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की हत्या के बाद रांची सिविल कोर्ट में न्यायिक कार्य ठप्प

 
Ranchi: रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण उर्फ गोपी बाबू की हत्या के बाद सिविल कोर्ट में काम काज ठप्प है. वकील की हत्या से जिले के अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है. अपने गुस्से का इजहार करते हुए रांची सिविल कोर्ट के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने रांची जिला बार एसोसिएशन से सिविल कोर्ट परिसर में मौन जुलूस निकाला और सिविल कोर्ट के प्रधान न्याययुक्त से इस मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया. इससे पहले सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने बार भवन में एक बैठक कर अधिवक्ताओं के संग हो रही अपराधिक घटनाओं पर चिंता जाहिर की. एसोसिएशन अधिवक्ता गोपाल कृष्ण के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी के लिए रांची एसएसपी से भी बातचीत करेगा. फिलहाल एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है कि शनिवार तक रांची सिविल कोर्ट के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे. इसे भी पढ़ें -दिल्ली">https://lagatar.in/27-children-died-in-delhis-asha-kiran-home-minister-atishi-ordered-a-magisterial-inquiry/">दिल्ली

के आशा किरण होम में 27 बच्चों की मौत… मंत्री आतिशी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही