Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

करोना से जंग में न्यायपालिका भी साथ, झालसा ने सभी जिलों में बनाया वार रूम

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के साथ अब न्यायपालिका भी खड़ी दिख रही है. कोरोना से बचाव एवं कोरोना से संक्रमित लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए रांची डालसा ने वार रूम बनाया है, जिसके जरिये कोविड मरीजों को मदद पहुंचायी जायेगी. झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश और झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस अपरेश कुमार सिंह के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में वार रूम बनाया गया है, जिसके तहत झालसा कार्यालय में वार रूम बनाया गया है.

कार्यपालक मजिस्ट्रेट के साथ डॉक्टर की टीम रहेगी

सभी जिलों के वॉर रूम में एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट, डॉक्टर की एक टीम, रिटेनर लॉयर एवं पीएलवी, रॉटरी क्लब, रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों को शामिल किया गया है. यह टीम जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करके कोविड-19 के समय में मरीजों एवं उनके परिवारवालों को कोरोना से संबंधित सहायता पहुंचायेगी. जिनमें अस्पतालों में बेड मुहैया कराना, ऑक्सीजन सिलिंडर दिलाना, ब्लड प्लाज्मा की व्यवस्था करना, वेक्सीनेशन एवं कोविड टेस्ट में सहायता प्रदान करना एवं कोविड मरीजों की काउंसिलिंग एवं अन्य सहायता प्रदान करना शामिल है. कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान भी झालसा ने राज्य के सभी जिलों में वॉर रूम का गठन किया था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंचायी जा सके. इसे भी पढ़ें – एके">https://lagatar.in/ak-rastogi-became-the-principal-chief-conservator-of-forests-of-jharkhand/">एके

रस्तोगी बने झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही