Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जुगसलाई : सीएचसी में स्वास्थ्य मंत्री की अनुपस्थिति में डीसी ने किया स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन सोमवार को जुगसलाई सीएचसी में उपायुक्त विजया जाधव ने किया. मेले का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को करना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे उपस्थित नहीं हो सकें . मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि आम लोगों की स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए इस मेले का आयोजन किया गया है. उन्होंने लोगों से इसका लाभ लेने की अपील की इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल पर जाकर जानकारी प्राप्त करने एवं लाभान्वित होने की अपील की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-approval-of-20-non-teaching-posts-created-in-jln-college-the-state-government-approved/">चाईबासा

: जेएलएन कॉलेज में 20 शिक्षकेत्तर सृजित पदों की मिली स्वीकृति, राज्य सरकार ने दी मंजूरी

उपायुक्त ने स्वयं अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई

इस दौरान उपायुक्त ने स्वयं अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई तथा स्टॉल का निरीक्षण किया. मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार माझी एसीएमओ डॉक्टर साहिर पॉल सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे. ज्ञातव्य हो कि आज स्वास्थ्य केंद्र  पटमदा में भी स्वास्थ्य मेला लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-time-of-schools-changed-from-today-parents-breathed-a-sigh-of-relief/">जमशेदपुर:

आज से बदला स्कूलों का समय, अभिभावकों ने ली राहत की सांस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/1-2-225x300.jpeg"

alt="" width="225" height="300" />

इन योजनाओं के लगाए गए थे स्टॉल

स्वास्थ्य मेला के माध्यम से आम जनता को डिजिटल स्वास्थ्य आईडी निर्माण का लाभ, दिव्यांगता  कार्ड निर्गत करना, गैर संचारी रोगों की जांच (जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि), आयुष्मान भारत कार्ड जारी करना, जागरूकता पैदा करना और स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करना, बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्रदान करना, दूरभाष परामर्श और रेफरल आदि के द्वारा, योग और ध्यान जैसी स्वास्थ्य गतिविधियां  के लिए लोगों को प्रेरित करना, मातृ स्वास्थ्य,  बाल स्वास्थ्य,  टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श,  आईईसी-परिवार कल्याण, मोतियाबिंद जांच, ईएनटी जांच (आंख, कान, गला), दंत चिकित्सा जांच, त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, आरटीआई एसटीआई, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, मलेरिया, अंधापन की रोकथाम (आँखों की जॉच), धूम्रपान और तंबाकू के सेवन के बुरे प्रभाव से जागरूक करना, कैंसर नियंत्रण जागरूकता आदि. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/11-225x300.jpeg"

alt="" width="225" height="300" /> इसे भी पढ़ें : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-health-fair-organized-by-ddc-inaugurated/">पटमदा

: स्वास्थ्य मेला आयोजित डीडीसी ने किया उद्घाटन
 

प्रखंडवार स्वास्थ्य मेला के आयोजन की तिथि

 
  1. समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बहरागोड़ा- 19.04.2022
  2. समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चकुलिया - 19.04.2022
  3. समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, धालभूमगढ - 20.04.2022
  4. समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, घाटशिला- 20.04.2022
  5. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बोड़ाम - 20.04.2022
  6. समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुसाबनी - 21.04.2022
  7. समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पोटका - 21.04.2022
  8. समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, डुमरिया - 22.04.2022
  9. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गुडाबान्दा - 22.04.2022
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही