Jamshedpur : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के रविवार को जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के औचक निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लक्ष्मी कुमारी ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में थीं. डॉ लक्ष्मी ने कहा कि वे ओटी में एक महिला का माइनर टीयर ऑपरेशन कर रही थीं. इसलिए स्वास्थ्य मंत्री से उनकी भेंट नहीं हो पाई. जब तक ऑपरेशन खत्म होता तब तक मंत्री जी जा चुके थे. रविवार को इमरजेंसी और प्रसूति वार्ड खुला रहता है. बाकी ओपीडी व अन्य सेवाएं बंद रहती हैं. मंत्री के निरीक्षण के दौरान प्रसूति वार्ड में महिलाएं थीं. [caption id="attachment_122434" align="aligncenter" width="265"]
http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/08/CHC-INCHARG-265x300.jpg"
alt="" width="265" height="300" /> सामुदायिक चिकित्सा केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लक्ष्मी[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://wp.me/pd6imw-vOL">चाईबासा
: विस सभापति ने कोरोना काल में बंद योजनाओं को जल्द शुरू करने का दिया आदेश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अस्पताल में कर्मचारियों की कमी है. एक चिकित्सक के भरोसे जुगसलाई नगरपालिका क्षेत्र एवं समीपवर्ती क्षेत्रों का भार है. प्रतिदिन ओपीडी में सौ से डेढ़ सौ मरीजों की जांच होती है. वही प्रत्येक महीने लगभग 200 महिलाओं का प्रसव कराया जाता है. तीन वर्षों से अकेले ही वे चिकित्सा सेवा के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों को देख रही हैं,. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 7 चिकित्सक सहित 65 स्टाफ की जरूरत है. लेकिन वर्तमान में एक चिकित्सक एक फार्मासिस्ट, 2 क्लर्क, 7 एएनएम और 4 चपरासी हैं. आउट सोर्स पर सफाई कर्मी है. कर्मचारियों की कमी के बारे में सरकार को लिखित जानकारी पहले ही दी जा चुकी है.

Leave a Comment