Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने विभिन्न विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में तीन सड़क योजनाओं का उद्घाटन किया. इसमें बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी हरिजन बस्ती में पथ निर्माण, जुगसलाई ट्रैफिक कॉलोनी में पेवर्स ब्लॉक निर्माण और जुगसलाई एमई स्कूल रोड दोसा लाइन में पथ का निर्माण शामिल हैं. वर्षों बाद जुगसलाई से सटे ट्रैफिक कॉलोनी में सड़क निर्माण होने से वहां के लोगों ने विधायक मंगल कालिंदी का जोरदार स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/manoj-mishra-of-jamshedpur-became-a-household-name-by-singing-om-namah-shivay-in-devon-ke-dev-mahadev-serial/">जमशेदपुर

के मनोज मिश्रा देवों के देव महादेव सीरियल में ऊँ नमः शिवाय गाकर घर-घर में छा गए
उद्घाटन के बाद विधायक ने ट्रैफिक कॉलोनी की कई गलियों का दौरा कर लोगों की समस्याएं भी सुनीं. इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें कई मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा. विधायक ने समाधान का भरोसा दिलाया. कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, मुखिया मायावती टुडू, प्रकाश, नरेश लाल, प्रेम तिवारी, नीता सरकार, द्रौपदी मुंडा, प्रदीप शर्मा, रंजन पांडे, सीताराम, शकुंतला मुखी, सरिता देवी, बबलू मुखी सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही