Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जुगसलाई : पंचायत प्रतिनिधियों की अनुशंसा पर मिलेगा उज्ज्वला गैस योजना का लाभ

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जुगसलाई स्थित काबरा गैस सर्विस द्वारा उज्ज्वला गैस योजना के अंतर्गत लाभुकों को गैस चूल्हा नहीं देने की स्थानीय लोगों ने बागबेड़ा पंचायत प्रतिनिधियों से शिकायत की थी. इसके बाद गुरुवार को बागबेड़ा के पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल काबरा गैस सर्विस के संचालक रोहित काबरा से मिला. पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें बताया कि राशनिंग विभाग द्वारा पिछले दो ढाई वर्षों से कलर प्रिंट वाला राशन कार्ड जारी नहीं किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :">https://lagatar.in/tata-steel-foundation-wins-brics-solutions-for-sdg-award-for-mansi/">

 टाटा स्टील फाउंडेशन ने ’मानसी’ के लिए जीता ब्रिक्स सॉल्यूशंस फॉर एसडीजी अवार्ड
इसलिए कम्प्यूटर जनित राशन कार्ड साइबर कैफे और प्रज्ञा केंद्रों द्वारा जो राशन कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है, उसी पर दिया जाए. काबरा ने पंचायत प्रतिनिधियों के आग्रह को स्वीकार करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों में मुखिया, उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य की अनुशंसा पर उज्ज्वला गैस योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस चूल्हा उपलब्ध करा दिया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में उप मुखिया सुनील गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि किशोर सिंह, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही