Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जुगसलाई : बूथ के अंदर जाने पर अध्यक्ष प्रत्याशी को पुलिस ने बाहर निकाला

जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह को मतदान के दौरान आरपी पटेल स्कूल स्थित एक बूथ से पुलिस ने बाहर कर दिया.
Advertisement
Advertisement

Jamsedpur :   जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह को मतदान के दौरान आरपी पटेल स्कूल स्थित एक बूथ से पुलिस ने बाहर कर दिया.

 

बताया जा रहा है कि बूथ भ्रमण के दौरान वह अपने पोलिंग एजेंट से मिलने के लिए अंदर गई थीं. इसी बीच ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आचार संहिता का हवाला देते हुए उन्हें बूथ परिसर से बाहर जाने को कहा. 

 

इस कार्रवाई को लेकर मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने नाराजगी जताई. हालांकि पुलिस का कहना है कि मतदान केंद्र के भीतर प्रत्याशियों या अनावश्यक लोगों की मौजूदगी पर प्रतिबंध है और नियमों का पालन सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है. 

 

इधर अध्यक्ष पद की दूसरी प्रत्याशी डॉली मल्लिक भी अपने समर्थकों के साथ विभिन्न बूथों का दौरा करती नजर आईं. वह मतदान केंद्रों के बाहर कतार में खड़े मतदाताओं से मुलाकात कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करती दिखीं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही