Jamshedpur : खरकई नदी में छठ से पहले मंगलवार को ब्यांगविल डैम से पानी छोड़ा गया. इससे जुगसलाई स्थित श्री श्री महाकालेश्वर छठ घाट पर पानी की समस्या दूर हो गई. छठ व्रत को मात्र एक दिन बचा था और नदी में पानी का स्तर बहुत ही नीचे चले गया था, जिसके कारण नदियों में गंदगी का अंबार और पानी से दुर्गंध आ रही थी. इससे छठ व्रतधारियों को असुविधा होती. इसलिए श्री श्री महाकालेश्वर समिति जुगसलाई ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और उपायुक्त सूरज कुमार से नदी में पानी छुड़वाने का आग्रह किया था. मंगलवार को ब्यांगविल डैम के प्रभारी से बात कर पानी छोड़वाया. इससे नदी में पानी आ गया है. अब छठ व्रती बहते हुए पानी में सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर अपना व्रत करेंगे. श्री श्री महाकालेश्वर समिति के सभी सदस्य और जुगसलाई, बागबेड़ा और आसपास के सभी श्रद्धालु व्रतधारी की ओर से सांसद विद्युत वरण महतो और जमशेदपुर जिला प्रशासन का आभार जताया है. [wpse_comments_template]
जुगसलाई : महाकालेश्वर छठ घाट नदी में ब्यांगबिल डैम से छोड़ा गया पानी
Last Updated: Nov 09, 2021 12:00 AM (IST)