Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिजली दरों में बढ़ोतरी, हॉकर के बेटे को ताइवान सरकार देगी स्कॉलरशिप, 1000 एकड़ सरकारी जमीन से हटेगा अवैध कब्जा, बाबा धाम में नहीं बढ़ेगा शीघ्र दर्शनम शुल्क समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए नया बिजली टैरिफ लागू कर दिया है. आयोग द्वारा जारी बिजली टैरिफ में बिजली दरों में मामूली बढ़ोतरी की गयी है मगर फिक्स चार्ज में 20 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी की गयी है. अलग-अलग कैटगरी के उपभोक्ताओं के लिए फिक्स चार्ज में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है. झारखंड के एक और लाल ने अपने शहर और प्रदेश का मान बढ़ाया है. ताइवान सरकार ने उसे स्कॉलरशिप के लिए चुना है. साथ ही प्रतिमाह उसे स्टैंडपे की राशि भी दी जाएगी. यह उपलब्धि भालुबासा स्थित इंद्रानगर निवासी सुमन कर ने हासिल की है. सुमन के पिता नारायण कर एक हॉकर हैं, जो घर-घर अखबार बांटने का काम करते हैं. हजारीबाग की लगभग 1000 एकड़ सरकारी जमीन पर भू-माफिया ने अवैध कब्जा कर रखा है. जिला प्रशासन ने कब्जा की गई पूरी जमीन को मुक्त कराने के लिए अभियान शुरू किया है. ग्रामीण क्षेत्र के बाद अब शहरी क्षेत्र में भी प्रशासन का बुलडोजर चलने वाला है. इसे लेकर तैयारी की जा चुकी है. देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अब शीघ्र दर्शनम शुल्क नहीं बढ़ेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर देवघर के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शुल्क बढ़ोतरी का निर्णय वापस ले लिया है. बता दें कि डीसी ने इस शुल्क में 500 रुपये की बढ़ोतरी कर एक हजार करने की घोषणा की थी. नई दरें 31 मई से लागू की जानी थीं. पंडा धर्मरक्षणि सभा ने शुल्क बढ़ोतरी का विरोध किया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/1.jpg"

alt="" width="1030" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/2.jpg"

alt="" width="1026" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/3.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/4.jpg"

alt="" width="1026" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/5.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/6.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/8-1024x799.jpg"

alt="" width="1024" height="799" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही