Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से भी हुई ठगी, पटना में मोदी को पटखनी देने की बनी रणनीति, IIT-ISM धनबाद के वैज्ञानिक को विश्व में 7वां स्थान, पौधे लगे, तो उसे बचाया भी जाए समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Advertisement
Advertisement
Ranchi : जिस दिनेश गोप के नाम से झारखंड के कई जिलों में खौफ था, उससे भी अब तक तीन बार ठगी हो चुकी है. दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद उसके साथ हुई ठगी के किस्से सामने आ रहे हैं. दिनेश गोप से पहली बार उसके करीबी लोगों ने ही ठगी की थी. धुर्वा के रहने वाले युवकों ने दिनेश गोप को खिलौने वाले हथियार दिखा कर उससे ठगी की थी. बिहार की राजधानी पटना में विपक्ष के 17 दलों के नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को कड़ी चुनौती देने के मकसद से शुक्रवार को साझा रणनीति पर घंटों मंथन किया. सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मेजबानी में यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर हुई. इसमें 30 से अधिक बड़े विपक्षी नेताओं भाग लिया. बैठक के बाद साझा प्रेस कांफ्रेंस में नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी बैठक में एकसाथ चुनाव लड़ने पर सहमति बन गई है. आईआईटी-आईएसएम के फ्यूल, मिनिरल्स एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. राहुल एमआर को मशीन लर्निंग का उपयोग कर हाई एंट्रोपी एलॉय (मिश्र धातु) के निर्माण करने में विश्व स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त हुआ है. आईआईटी के निदेशक प्रोय राजीव शेखर ने बताया कि हाई एंट्रॉफी मिश्र धातु पांच या उससे अधिक तत्व के बड़े अनुपात को मिलाने से तैयार होती है, जो एक नई अवधारणा है. झारखंड को हरा-भरा रखने के लिए इस वर्ष वन विभाग ने खुद और विभिन्न माध्यमों से राज्य में 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है. ये पेड़ सार्वजनिक स्थल की खाली जगहों व जंगलों में विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से लगाए जाने हैं. मॉनसून के आगाज के साथ अब पौधरोपण की भी तैयारी शुरू हो चुकी है. लेकिन केवल पौधरोपण करने भर से कुछ नहीं होगा. यह बेहद जरूरी है कि जो पौधे लगाए गए हैं, उसे बचाया भी जाए, तभी इसकी सार्थकता साबित होगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/1-42.jpg"

alt="" width="1027" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/2-38.jpg"

alt="" width="1027" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/3-30.jpg"

alt="" width="1027" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/4-29.jpg"

alt="" width="1027" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/5-26.jpg"

alt="" width="1027" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/8-28.jpg"

alt="" width="1600" height="1240" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही