Search

 
 
 

500 युवाओं को सीएम सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग केस में 10 दोषी करार, अब बिहार में टीचर बनने के लिए बिहारी होना जरूरी नहीं, केंद्र से नहीं मिले 797.25 करोड़, वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi  : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को नर्सिंग एवं आईटीआई कौशल कॉलेज और कल्याण गुरुकुल के 500 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे. यह कार्यक्रम कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की विशेष प्रयोजन वाहिनी (एसपीवी) के रूप में कार्य कर रही प्रेझा फाउंडेशन द्वारा आईटीआई कौशल कॉलेज, नगरा टोली में आयोजित किया गया है. सरायकेला सिविल कोर्ट ने तबरेज अंसारी मॉब लिंचिग मामले में मंगलवार को 10 आरोपियों को दोषी करार दिया. उन्हें 5 जुलाई को सजा सुनाई जाएगी. बता दें कि 18 जून 2019 को बाइक चोरी करने के आरोप में सरायकेला में भीड़ ने 24 वर्षीय तबरेज अंसारी की लात-घूसों, लाठी-डंडे से पिटाई कर दी थी. 22 जून को उसकी मौत हो गई थी. उसकी मौत को मॉब लिंचिंग करार दिया गया. ब दूसरे राज्यों के युवा भी बिहार में शिक्षक बन सकेंगे. बिहार सरकार ने इसका रास्ता साफ कर दिया है. नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली में संशोधन के बाद अब बिहार में शिक्षक बनने के लिए बिहारी होना जरूरी नहीं है. झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की रफ्तार एक बार फिर थम गई है. राज्य के पास पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण आवास निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है. प्रधानमंत्री आवास योजना को शुरू हुए 8 साल हो गए हैं. केंद्र ने झारखंड के लिए अब तक 3626.68 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं. इसमें से 19 जून 2023 तक केंद्र ने 2829.43 करोड़ रुपये रिलीज कर दिए हैं. अभी भी 797.25 करोड़ रुपये राज्य को नहीं मिल पाए हैं. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन आज से शुरू हो गई. मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/01.jpg"

alt="" width="1043" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/02.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/3-37.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/5-33.jpg"

alt="" width="1600" height="1239" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/6-30.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही