Search

 
 
 

एचईसी में 28 जून की हड़ताल टली, श्रमायुक्त की मौजूदगी में हुई समझौता वार्ता

 
Ranchi :  एचईसी के कामगार 28 जून की प्रस्तावित हड़ताल टालने को राजी हो गये हैं. मंगलवार को क्षेत्रीय श्रमायुक्त कार्यालय में श्रमायुक्त की मौजूदगी में एचईसी यूनियन और प्रबंधन के बीच बैठक हुई. बैठक के बाद कर्मचारियों ने बताया कि वार्ता सकारात्मक रही. कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच वार्ता आगे भी जारी रहेगी. बैठक के बाद श्रमायुक्त संजीव स्वाई ने बताया कि एचईसी में 28 जून को हड़ताल नहीं होगी. कामगार यूनियन इसके लिए राजी हो गयी है. प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच वार्ता जारी रहेगी. बैठक में हटिया मजदूर यूनियन और हटिया कामगार यूनियन के प्रतिनिधि, एचईसी प्रबंधन की तरफ से सीनियर डीसीएम दीपक दुबे, डिप्टी मैनेजर प्रशांत कुमार व मैनेजर पुरुषोत्तम मौजूद थे.

बैठक में दोनों यूनियन शामिल हुईं

हटिया मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय श्रमायुक्त कार्यालय में हुई बैठक में संघर्ष मोर्चा के दोनों घटक हटिया मजदूर यूनियन और हटिया कामगार यूनियन शामिल हुई. सभी बिंदुओं पर चर्चा होने के बाद यह तय किया गया कि इन तमाम मुद्दों पर प्रबंधन के स्तर पर डायरेक्ट बात होगी. अभी तत्काल में 28 जून को होनेवाली हड़ताल को टाल दिया गया है. वार्ता सकारात्मक रही. प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच आगे भी वार्ता जारी रहेगी. इसे भी पढ़ें – तेज">https://lagatar.in/boundary-of-project-building-complex-fell-in-heavy-rain-accident-averted/">तेज

बारिश में गिरी प्रोजेक्ट भवन परिसर की बाउंड्री, टला हादसा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही