Search

 
 
 

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही ने ले ली छात्रा की जान, नाबालिग को घर लाने के लिए पुलिस मांग रही खर्च, OLX पर किताब खरीदने के नाम पर 9.64 लाख ठगे, अब तक जमीन का पेंच समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : स्कूल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से टोंटो प्रखंड के लिसिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की आठवीं कक्षा की एक छात्रा को अपनी जान गंवानी पड़ी. मृतका की पहचान ग्राम मृगलीडी निवासी लुदूरी हेम्ब्रम (15 वर्ष) के रूप में की गई है. पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय नाबालिग को बस्ती का ही रहने वाला मुकेश महाली बहला-फुसला कर ले गया. इस संबंध में नाबालिग के परिजनों ने मुसाबनी थाने में मुकेश के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है. पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग का पता भी लगा लिया गया लेकिन अब नाबालिग के परिजन पुलिस पर पैसे मांगने का आरोप लगा रहे हैं. ओएलएक्स पर किताब खरीदने के नाम पर साइबर अपराधियों ने 9.64 लाख रुपये की ठगी कर ली. साइबर अपराधियों ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बाईपास पूर्णिमा हाउस में रहने वाले सिविल कोर्ट के अधिवक्ता बिनय कुमार और उनके बेटे प्रतीक आनंद के खाते से कुल 9.64 लाख रुपये निकाल लिए. इसे लेकर सीआईडी के साइबर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. 25 जून 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मार्ट सिटी मिशन लॉन्च किया था. इसके तहत देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाना था. 100 शहरों का चयन जून 2018 तक किया गया था. योजना के मुताबिक, शहर विशेष की घोषणा होने के दिन से अगले पांच वर्ष में स्मार्ट सिटी बनकर तैयार होनी थी. चार चरणों में शहरों की घोषणा की गई थी. पहले चरण में 20 शहरों की घोषणा जनवरी 2016 में हुई. झारखंड से एकमात्र रांची शहर को इस मिशन में शामिल किया गया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/eb830439-b610-4a61-8ea3-95088a915ec5.jpg"

alt="" width="787" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/5b5b5568-c6ef-4423-b2d5-4410442e9c0f.jpg"

alt="" width="596" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/5713943b-d22d-4322-85a1-ef77b2f4dfa5.jpg"

alt="" width="1228" height="1271" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/424bf700-df02-48d3-a5ec-b5deece162af.jpg"

alt="" width="990" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/39ed70ca-3d3d-468b-ab36-076d0939f45d.jpg"

alt="" width="999" height="1113" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/dc830130-6360-4cba-949b-479bba2516a3.jpg"

alt="" width="1004" height="1280" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही