Search

 
 
 

हॉकी चैंपियनशिप के लिए जूनियर बालक हॉकी टीम जमशेदपुर रवाना

 
Hazaribagh : राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हजारीबाग जूनियर बालक हॉकी की 20 सदस्यीय टीम मंगलवार को जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई. यह प्रतियोगिता 10 से 12 मई तक होगी. जिला खेल पदाधिकारी उमेश कुमार ने खिलाड़ियों को विदाई देते हुए जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी. टीम में संजय दीप कोक, रोहित पन्ना, जगरनाथ भेंगरा, दिलवर भेंगरा, शुसारन बोदरा, सुमित उरांव, हरीश तिर्की, अनमोल तिर्की, अमृत होरो, शिलास कंडुलना, डैविड हांसदा, अशोक हांसदा, कुणाल केरकेट्टा, रौनक कुमार, अनिश मुंडा, लेगा टूटी, सुभाष लकड़ा और मंगल देव लकड़ा शामिल हैं. टीम प्रशिक्षक कुंदन कुजूर और मैनेजर संदीप खलखो के अलावा हजारीबाग हॉकी संघ के सचिव कौलेश्वर गोप, पंकज कुमार रजक, सुजीत रोशन तिग्गा, मोनिका कुमारी, सुशनत उज्ज्वल कुजूर, छोटन प्रसाद आदि खेल प्रेमियों ने खिलाड़यों को शुभकामनाएं दीं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/ritwik-companys-project-coordinator-shot-dead-in-barkagaon-hazaribagh/">हजारीबाग

के बड़कागांव में ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर की गोली मारकर हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही