Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना काल में जूनियर चैंबर की पहल : वर्चुअल एक्सपो शुरू ,12 अक्तूबर तक कर सकते हैं खरीदारी

Advertisement
Advertisement
RANCHI :  जूनियर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (जेसीआई) ने कोरोना काल को देखते हुए ऑनलाइन एक्सपो उत्सव, विस्टा की पहल की है. बुधवार से इसका शुभारंभ भी हो गया. उद्घाटन समारोह का आयोजन जेसीआई कार्यालय में किया गया. इस वर्ष ऑनलाइन एक्सपो उत्सव, विस्टा में वर्चुअल स्टाल्स लगाए गये हैं. एक्सपो में खरीदारी करने के लिए लोग WWW.EXPOUTSAV.COM क्लिक कर सकते है. ऑनलाइन एक्सपो में 125 स्टाल्स हैं जिसमें कपड़े, ज्वेलरी, फर्नीचर, होम डेकॉर सहित अन्य चीजें उपलब्ध हैं. यह उत्सव 12 अक्तूबर तक जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें -नरेंद्र">https://lagatar.in/narendra-modi-is-a-powerful-leader-not-only-of-the-country-but-of-the-world-amar-kumar-bauri/">नरेंद्र

मोदी देश के ही नहीं, विश्व के सशक्त नेता हैं – अमर कुमार बाउरी

टाउन हॉल से ऑनलाइन तक का सफर

इस ऑनलाइन एक्सपो को लेकर जूनियर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल काफी उत्साहित हैं. उन्होंने इस एक्सपो के सफर की विस्तृत जानकारी दी. श्री अग्रवाल ने कहा कि इसका सफर रांची के टाउन हॉल से शुरू हुआ था. शुरूआती दौर में ही हमें काफी उपलब्धि हासिल हुई थी. फिर हमने  जिला स्कूल और मोरहाबादी मैदान में भी इसका आयोजन किया. इसे भी पढ़ें -वेबको">https://lagatar.in/rakeshwar-pandey-elected-unopposed-as-president-of-webco-union/">वेबको

यूनियन के फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए राकेश्वर पांडेय

400 से भी अधिक स्टाल्स लगाये जाते रहे हैं

पिछले 24 वर्षो से जेसीआई एक्सपो का आयोजन करता रहा है. हर वर्ष 400 से भी अधिक स्टाल्स लगाये जाते रहे हैं. इसमें केवल झारखंड ही नहीं बल्कि देश और विदेशों से भी व्यवसायी स्टाल्स लगाते रहे हैं. कोरोना के कारण पिछले वर्ष भी इसका आयोजन नहीं हो सका था. हम चाहते थे कि इसका अस्तित्व बना रहे. इसलिए हम सभी ने इसे डिजिटल प्लैटफॉर्म पर शुरु किया. इसे भी पढ़ें -गिरिडीह">https://lagatar.in/death-of-a-birhor-in-giridihs-village-police-engaged-in-investigation/">गिरिडीह

के गावां में एक बिरहोर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

दिए जाएंगें ऑफर्स और डिस्काउंट

बताया गया कि इस डिजिटल मेले में शहर की कई जानी-मानी कंपनियां अपना स्टॉल लगाएंगीं. इसमें चार पहिये वाहनों की कंपनी, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स, कपड़े, जेवर आदि के 125 स्टॉल हैं. वेडिंग के लिए खास कलेक्शन और इंतजाम किए जा रहे हैं. फिजिकल एक्सपो की तरह ही यहां लोगों को ऑफर्स और अन्य डिस्काउंट देने की बात कही गयी है. इसे भी पढ़ें -कांड्रा">https://lagatar.in/bjp-meets-babulal-marandi-for-the-safe-return-of-missing-youths-from-kandra-and-rajnagar/">कांड्रा

व राजनगर से लापता युवकों के सकुशल घर वापसी को लेकर भाजपाई बाबूलाल मरांडी से मिले

यह सफर आसान नहीं था

जेसीआई के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल से बताया कि इस वर्ष हमने प्रधानमंत्री की योजना लोकल फॉर वोकल पर जोर दिया है. अधिकतम स्टॉल्स रांची के हैं. ताकि यहां के व्यापारियों को बढ़ावा मिल सके. जब इसके डिजिटल आयोजन पर बात शुरु हुई तो काफी परेशानियां आई. उन्होंने कहा कि फिजिकल से डिजिटल एक्सपो तक का सफर आसान नहीं था. व्यापारियों ने कहा कि हम इससे पहले कभी डिजिटल नहीं हो पाए हैं. फ्लिपकार्ट, अमेजन जैसे ऑनलाइन शॉपिग सर्विस पहले से ही चल रही हैं. तो इसमें हम कैसे ऊभर कर सामने आएंगें. इसके लिए जेसीआई ने अपने फोटोग्राफर भेज कर उत्पादों को ऑनलाइन अपलोड करवाया. अब वेबसाइट पर उनके प्रोडक्ट के फोटो के साथ ही उनकी कीमत और उस पर मिलने वाली छूट सभी दिए गए हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि दूसरे ऑनलाइन वेबसाइटों पर उनके प्रोडक्टेस हैं आपके नहीं जिसके कारण एक्सपो के वर्चुअल आयोजन में काफी सहायता मिली. इसे भी पढ़ें -कांड्रा">https://lagatar.in/bjp-meets-babulal-marandi-for-the-safe-return-of-missing-youths-from-kandra-and-rajnagar/">कांड्रा

व राजनगर से लापता युवकों के सकुशल घर वापसी को लेकर भाजपाई बाबूलाल मरांडी से मिले

 3 लाख लोगों के साइट विजिट करने की जताई उम्मीद

श्री अग्रवाल ने आगे बताया कि डेलेवरी के लिए भी हमारे पास एक टीम है. जो या तो फ्री या काफी कम शुल्क में आपके प्रोडक्ट की डेलेवरी करेंगें. ग्राहकों को बेहतर क्वालिटी प्रोडक्ट उपल्बध करवाने की जिम्मेदारी जेसीआई की है. जेसीआई ने उम्मीद जताई है कि एक सप्ताह में 2.5 से लेकर 3 लाख लोग इस वेबसाइट पर विजिट करेंगें. इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मनीष रामसीसरिया, नारायण मुरारका, दीपक अग्रवाल, गौतम कुमार, अमित खोवाल, महिला विभाग की अध्यक्ष कंचन माहेश्वरी, सचिव निखिल अग्रवाल, देवेश जैन, रवि अग्रवाल, सहित अन्य पूर्व जेसीआई अध्यक्ष, सचिव और एक्सपो कॉर्डिनेटर उपस्थित थे. [wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही