Search

 
 
 

SNMMCH अस्पताल के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, ओपीडी सेवा ठप, मरीज हलकान

 
Dhanbad :  कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में जूनियर डॉक्टर की रेप व हत्या के विरोध में दो महीने से डॉक्टरों का आंदोलन जारी है. वहीं करीब 200 घंटे से सभी डॉक्टर भूख हड़ताल पर हैं. भूख हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों के समर्थन में मंगलवार को झारखंड समेत देशभर के सभी जूनियर डॉक्टर भी भूख हड़ताल पर हैं. आईएमए ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया है.धनबाद मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर भी आज अस्पताल परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे हैं. डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से ओपीडी और ओटी सेवाएं बंद हैं. हालांकि जूनियर डॉक्टरों ने आपातकालीन सेवाएं बहाल रखने का निर्णय लिया है. हड़ताल के कारण मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है. दूर-दराज से मरीज इलाज कराने आ रहे हैं, लेकिन सेवाएं बंद होने के कारण इलाज नहीं हो पा रहा है. भूख हड़ताल पर बैठे चिकित्सक ने कहा कि कोलकता में भूख हड़ताल कर रहे डॉक्टरों की हालत बिगड़ रही है. कुछ की स्थिति गंभीर है. हड़ताल के डॉक्टरों के समर्थन में देशभर के जूनियर डॉक्टर मंगलवार को एक दिन की हड़ताल कर रहे हैं. इस दौरान वे अपनी सेवा नहीं देंगे. https://lagatar.in/junior-doctors-of-snmmch-hospital-on-strike-opd-service-halted-patients-worried/untitled-11-79/"

rel="attachment wp-att-963895">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Untitled-11-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही