Search

 
 
 

जूनियर इंजीनियर के अभ्यर्थियों ने निकाली JSSC की अर्थी, मुंडवाया सिर

 
Ranchi :  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) जूनियर इंजीनियर के अभ्यर्थियों परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर 16 फरवरी से अनशन पर बैठे हैं. अनशन के चौथे दिन अभ्यर्थी JSSC की अर्थी निकालकर अपना विरोध जता रहे हैं. इतना ही नहीं अभ्यर्थियों ने अपना सर भी मुंडवाया है. अनशन पर बैठे छात्रों का कहना है कि हमारी क्या गलती है. हम तो तैयारी करके परीक्षा देते हैं. कहा कि एक बार प्रश्न पत्र लीक होने के कारण और दूसरी बार स्थानीय नीति की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गयी. इस बार ठीक से परीक्षा हुआ. लेकिन जेएसएससी इसे गंभीरता से नहीं ले रही है. आयोग हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. अभ्यर्थियों ने जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की है.

चार माह बीत गये, लेकिन अब तक जारी नहीं हुआ परिणाम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/99ae92e5-dbc4-4ff4-85c7-595f75743ab1-e1708332528951.jpeg"

alt="" width="792" height="789" /> दरअसल जेएसएससी ने चार माह पहले जूनियर इंजीनियर की परीक्षा ली थी. लेकिन आयोग ने अभी तक परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया है. छात्रों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की और परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की. लेकिन अभ्यर्थियों को हर बार सिर्फ आश्वासन दिया गया. इससे पहले भी जेएसएससी ने दो बार जूनियर इंजीनियर की परीक्षा ली थी. और अलग-अलग कर्म से रद्द हो गया एक बार तो ठीक हो गया. अपनी मांगों को लेकर जूनियर इंजीनियर के अभ्यर्थी के 16 फरवरी से आंसर पर बैठे हुए हैं आंसर के चौथे दिन जेएसएससी का अर्थी सजा कर अपना विरोध जाता रहे हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही