Sports News: जूनियर हॉकी एशिया कप में भारत की पुरुष और महिला टीम ने रविवार को फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया. जहां भारतीय बेटियों ने चीन को 1-0 से हराकर और खिताब की हैट्रिक लगाई. एशिया कप में बेटियों ने लगातार तीसरी बार अपने नाम किया. दूसरी ओर भारतीय पुरुष टीम ने कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब जीता.
इसे भी पढ़ें:
एशिया कप में भारतीय टीम की जीत पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने टीम को बधाई दी हैं. कहा कि हमारी जूनियर पुरुष और महिला हॉकी टीमों को हार्दिक बधाई. उनके समर्पण, अनुशासन और टीम वर्क ने देश का मान बढ़ाया है. युवा खिलाड़ी सकारात्मक ऊर्जा का इस्तेमाल करने की प्रेरणादायक मिसाल पेश कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम की जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, भारतीय हॉकी के लिए गर्व का पल! शानदार और अजेय प्रदर्शन के साथ एशिया कप का खिताब बरकरार रखने पर हमारी जूनियर महिला हॉकी टीम को बधाई. उनकी यह सफलता खिलाड़ियों की प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

