Search

जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड की लगातार दूसरी जीत, पुडूचेरी को 11-0 से हराया

Ranchi :  ओड़िशा के राउरकेला में चल रहे 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. दूसरे मैच में झारखंड ने पुडूचेरी को 11-0 से पराजित किया. झारखंड टीम से अभिषेक तिग्गा ने 4 गोल, शेट टोपनो ने 2 गोल और आतिश डोडराय, सुखनाथ गुड़िया, दीपक सोरेंग, डेबिट धनवार और जय मसीह तुडी ने 1-1 गोल किये. इस मैच में झारखंड टीम के दीपक सोरेंग को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. बता दें कि इससे पहले चैंपियनशिप के पहले दिन यानी 12 जून को झारखंड और गोवा के बीच मुकाबला हुआ था. इस मैच में झारखंड ने गोवा को 18-0 से पराजित किया था. इसे भी पढ़ें : ललन">https://lagatar.in/lalan-singh-told-us-the-shop-of-politics-dipankar-bhattacharya-condemned-the-statement/">ललन

सिंह ने हम को बताया था राजनीति की दुकान, दीपांकर भट्टाचार्य ने की बयान की निंदा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//