Search

 
 
 

Junior NTR की अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट टली, अब इस दिन होगी रिलीज

जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिलहाल ‘एनटीआर नील’ नाम से चर्चित इस प्रोजेक्ट की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई है.
 

Lagatar desk : जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिलहाल ‘एनटीआर नील’ नाम से चर्चित इस प्रोजेक्ट की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई है.पहले यह फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि फिल्म 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में आएगी. 

 

 

पोस्ट शेयर कर बताई नई रिलीज डेट 


हाल ही में मेकर्स ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी .जिसमें नई रिलीज डेट के साथ फिल्म का पोस्टर भी जारी किया गया. साथ ही बताया गया कि 20 मई को फिल्म की पहली झलक दर्शकों को देखने को मिलेगी.

 

जूनियर एनटीआर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर यही पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार होगा. पोस्टर और कैप्शन से संकेत मिलते हैं कि उनका रोल बेहद शक्तिशाली और प्रभावशाली नजर आएगा.

 

स्टार कास्ट 


फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें अनिल कपूर और बीजू मेनन जैसे कलाकार भी नजर आ सकते हैं, हालांकि इसे लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही