Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जूनियर महिला हॉकी: झारखंड तीसरी बार बना चैंपियन

Ranchi: रांची में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने मध्यप्रदेश को हराकर तीसरी बार खिताब जीता. झारखंड की राजधानी रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 30 सितंबर से 10 अक्तूबर 2024 तक हॉकी इंडिया, हॉकी झारखंड और झारखंड खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 का गुरुवार को समापन हुआ. 11 वें दिन फाइनल और तीसरे चौथे स्थान के लिए खेले मुकाबले खेले गए. फाइनल मुकाबला मेजबान झारखंड और मध्यप्रदेश के बीच खेला गया, जिसमे झारखंड ने मध्यप्रदेश को 3-1 गोल से पराजित कर चैंपियन बना. झारखंड टीम 2018 से लगातार छठी बार फाइनल खेलते हुए 30 वे मिनट में स्वीटी डुंगडुंग के हाथों पहली गोल की एवम 43 वे मिनट में शांति कुमारी ने गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त बनाई. 45 वें मिनट में मध्यप्रदेश को पेनाल्टी स्टॉक मिला जिसे काजल ने गोल में बदलकर वापसी करने का प्रयास किया. हालांकि 48 वे मिनट में झारखंड की नीरू कुल्लू ने एक शानदार गोल कर टीम अजेय बढ़त दे दी. झारखंड की नीरू कुल्लू को फाइनल मैच का प्लेयर ऑफ द मैच घोषित कर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. झारखंड टीम 2013 से 2024 तक हर वर्ष लगातार 11 पदक प्राप्त किए. तीसरे और चौथे स्थान के लिए हरियाणा और ओडिसा के बीच मुकाबला खेला गया. जिसमे हरियाणा ने पेनाल्टी शूटआउट में ओडिसा को 2-1 से पराजित कर लगातार दूसरी वर्ष कांस्य पदक प्राप्त किया. इससे पूर्व मैदानी खेल में दोनो ही टीम 2-2 गोल की बराबरी पर रही थी. इस मैच में हरियाणा टीम की शशि खासा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. मुख्य अतिथि हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, ने विजेता झारखंड टीम को मेडल पहनाकर और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. उपविजेता मध्यप्रदेश टीम को विशिष्ठ अतिथि राजकिशोर खाखा उप निदेशक और हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने तथा तृतीय स्थान प्राप्त हरियाणा टीम को पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, असरिता लकड़ा और कांति बा ने मेडल पहनाकर और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-history-sheeter-arrested-from-morabadi-ground-before-committing-the-incident/">रांची:

घटना को अंजाम देने से पहले हिस्ट्रीशीटर मोरहाबादी मैदान से गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही