Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूरोपियन टूर के लिए जूनियर वीमेंस हॉकी टीम की घोषणा, 22 सदस्यीय टीम में झारखंड की 4 खिलाड़ी

Ranchi : हॉकी इंडिया ने सोमवार को यूरोपियन टूर के लिए जूनियर वीमेंस हॉकी टीम की घोषणा की. 21 से 29 मई तक आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय टीम बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड के साथ 6 मैच खेलेगी. 22 सदस्यीय टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इनमें नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान और संजना होरो शामिल है. ज्योति सिंह (डिफेंडर) की कप्तानी वाली इस टीम में साक्षी राणा उप कप्तान होंगी. भारतीय टीम में झारखंड के चार खिलाड़ियों के चयन पर हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

हॉकी टीम में चयनित झारखंड की खिलाड़ियों का परिचय

रजनी केरकेट्टा सिमडेगा जिला ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत पैकपारा पाहन टोली की है. 2017 रामनाथपुरम में आयोजित सब जुनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में पहली बार झारखंड टीम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता की शुरुवात की थी, तब से लगातार झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही है. नीरू कुल्लू सिमडेगा जिला के केरसई प्रखंड अंतर्गत करगागुड़ी बासेन बर टोली की रहने वाली है. 2018 हिसार में आयोजित सब जुनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में पहली बार झारखंड टीम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता से शुरुवात की थी, तब से लगातार झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही है. बिनिमा धान खूंटी जिला के गोविंदपुर बाहमन टोली जरियागढ़ की रहने वाली है. 2021 सिमडेगा में आयोजित सब जुनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में पहली बार झारखंड टीम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता की शुरुवात की थी. तब से लगातार झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही है. संजना होरो  खूंटी जिला के गोविंदपुर प्रखंड रेहड़गढ़ा की रहने वाली है. 2018 में हिसार में आयोजित सब जुनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में पहली बार झारखंड टीम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता की शुरुवात की थी और अब वह साई कलकता में रहती है और हॉकी बंगाल टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/11-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

22 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम

गोलकीपर
  1. अदिति माहेश्वरी
  2. निधि
डिफेंडर
  1. ज्योति सिंह (कप्तान)
  2. लालथंटलुआंगी
  3. अंजलि बरवा
  4. पूजा साहू
  5. ममिता ओरम
  6. नीरू कुल्लू
मिडफील्डर
  1. क्षेत्रमयुम सोनिया देवी
  2. रजनी केरकेट्टा
  3. प्रियंका यादव
  4. खैदेम शिलीमा चानू
  5. साक्षी राणा (उपकप्तान)
  6. अनिशा साहू
  7. सुप्रिया कुजूर
फारवर्ड
  1. बिनिमा धान
  2. हिना बानो
  3. लालरिनपुई
  4. इशिका
  5. संजना होरो
  6. सोनम
  7. कनिका सिवाच
इसे भी पढ़ें : भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/alamgir-alam-is-the-new-face-of-corruption/">भ्रष्टाचार

का नया चेहरा आलमगीर आलम! 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही