Search

शूटिंग के जूनियर वर्ल्ड कप में भारत का जलवा, 14 साल की नाम्या ने रचा इतिहास

Lagatar Desk : पेरु के लिमा में चल रहे ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में भारत के खिलाड़ियों ने शानदार परफॉरमेंस दिया है. उनके प्रदर्शन की बदौलत भारत अबतक मेडल टैली में नंबर वन पर है. भारत ने टूर्नामेंट में अबतक 17 मेडल जीते हैं, जिनमें 8 गोल्ड, 6 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज शामिल हैं. वहीं, दिल्ली की 14 साल की शूटर नाम्या कपूर ने तो इतिहास ही रच दिया है. नाम्या जूनियर वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतने वाले भारत की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गयी हैं. यह उनका पहला इंटरनेशनल टूर्नामेंट है. उन्होंने अपने पहले ही टूर्नामेंट 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता है. वहीं, टोक्यो ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली मनु भाखर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसे भी पढ़ें- रिम्स">https://lagatar.in/rims-will-get-four-gifts-cm-inaugurate-psa-plant-cobas-machine-new-ct-scan-machine-central-lab-october-6/">रिम्स

को चार सौगातें: सीएम छह अक्टूबर को पीएसए प्लांट, कोबास मशीन, सीटी स्कैन मशीन, सेंट्रल लैब का करेंगे उदघाटन

टूर्नामेंट 32 देशों के 370 एथलीट भाग ले रहे हैं

दिल्ली की राजौरी गार्डन की रहने वाली नाम्या नौवीं क्लास की छात्रा हैं. फरीदाबाद के एक शूटिंग एकेडमी में जाकर अभ्यास करती हैं. नाम्या ने फाइनल में 36 का स्कोर किया, जबकि फ्रांस की कैमिली जे 33 स्कोर कर सिल्वर और मनु ने 31 स्कोर कर ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया. रिदम सांगवान चौथे स्थान पर रहीं. नाम्या क्वालिफिकेशन में छठे स्थान पर रही थीं, जबकि भाखर और सांगवान पहले दो स्थान पर थीं. वहीं मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में विमन और मिक्स्ड में गोल्ड पर कब्जा किया. भारत के बाद मेडल टैली के दूसरे स्‍थान पर 12 मेडल के साथ अमेरिका, 6 मेडल के साथ तीसरे स्‍थान पर इटली का कब्‍जा है. इस टूर्नामेंट 32 देशों के 370 एथलीट भाग ले रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//