Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आयुष विभाग के योग काउंट डाउन के तीसरे दिन हुई जूनियर योगासन प्रतियोगिता

Ranchi : नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग के सात दिवसीय योग काउंट डाउन कार्यक्रम के तीसरे दिन पहले सत्र में सुबह छह बजे से आयुष मंत्रालय द्वारा जारी योगा प्रोटोकोल का अभ्यास कराया गया. इस सत्र का संचालन ख्याति प्राप्त योग विशेषज्ञ और रांची विश्वविद्यालय के योग विभाग की फैकल्टी डॉ परिणीता सिंह ने किया. सत्र की शुरुआत सूक्ष्म व्यायाम से की गई. उसके बाद योगा प्रोटोकॉल के अनुसार आसन, प्राणायाम, शिथिलीकरण और ध्यान कराया गया. इस सत्र में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया.

40 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया

दिन के दूसरे सत्र में जूनियर ग्रुप की योगासन प्रतियोगिता हुई, जो दो ग्रुप में विभाजित थी. बालक और बालिकाओं की प्रतियोगिताएं अलग-अलग हुई. जिसमें लगभग 40 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो विभिन्न स्कूलो से आए थे. सभी को पांच तरह के आसन करने थे. आगे झुकने वाले आसन, पीछे झुकने वाले आसन, स्ट्रेचिंग, ट्विस्टिंग और संतुलन वाले आसन

पुरस्कारों का वितरण 20 जून को

प्रतियोगिता में डॉ. अबीता कुमारी ( आयुष कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर कांके) और डॉ सुप्रिया दास (आयुष कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, गेटलसूद ) ने निर्णायक की भूमिका निभाई. कार्यक्रम का संचालन राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षिका डॉ अर्चना कुमारी ने किया. विजेताओं के बीच पुरस्कारों का वितरण 20 जून को राज्ययोग केंद्र में होगा. कार्यक्रम में आयुष निदेशालय के निदेशक डॉ फजलुस शमी, राज्ययोग केंद्र के प्रभारी डॉ मुकुल कुमार दीक्षित, राहुल कुमार, दिवाकर चंद्र झा, अलतमश, बबीता, बंटी अलका कुमारी, कमलेश, उत्तम, अनीता, मरियम, दीप्ति उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – गांवों">https://lagatar.in/jharkhand-ima-branches-will-adopt-villages/">गांवों

को गोद लेंगी झारखंड आईएमए की शाखाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही