Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा के खिलाफ जुस्को ने दर्ज कराया केस, रोड निर्माण में बाधा डालने का आरोप

Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: विधायक सरयू राय के करीबी और उनके विधायक प्रतिनिधि रहे मुकुल मिश्रा के खिलाफ जुस्को ने थाना में मामला दर्ज कराया है. जुस्को ने सड़क निर्माण कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मिश्रा के खिलाफ सोनारी थाना में शिकायत दर्ज करायी है. इसके बाद भाजमो जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के संयोजक मुकुल मिश्रा ने जुस्को के एमडी को मेल कर सोनारी दोमुहानी में सड़क चौड़ीकरण की योजना को सार्वजनिक करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जुस्को के इंजीनियरों द्वारा सोनारी, दोमुहानी रोड के चैड़ीकरण के नाम पर तीन बार अलग-अलग मापी की गई. वहां सड़क किनारे बनी दुकानों की दीवार पर निशान लगाया गया. इसके साथ ही कुछ जगह दुकानों को तोड़ने का भी निर्देश दिया गया. इस कार्रवाई से लोगों में भय और आतंक का माहौल है.

इसे भी पढ़ें - टाटा">https://lagatar.in/tata-steel-handed-over-300-oxygen-concentrators-to-the-jharkhand-government/81199/">टाटा

स्टील ने झारखंड सरकार को सौंपे 300 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

मुकुल मिश्रा ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया सार्वजनिक करने की मांग की

मुकुल मिश्रा ने इस सड़क को लेकर कंपनी से जवाब मांगा है कि यह सार्वजनिक किया जाये कि सड़क का स्वरूप क्या होगा. सड़क का निर्माण कहां से कहां तक होगा, सड़क की चौड़ाई क्या होगी. यदि वहां फोरलेन बनता है तो सड़क किनारे लगने वाली दुकानों के लिए कंपनी की तरफ से क्या व्यवस्था होगी. इस कार्य में कितने मकान, दुकान व अपार्टमेंट जद में आएंगे और इसकी वैकल्पिक व्यवस्था क्या होगी. सोनारी आवासीय क्षेत्र है, आखिर वहां फोरलेन सड़क निर्माण की आवश्यकता क्यों पड़ गई. क्या व्यावसायिक वाहनों एवं बड़ी गाड़ियों के परिचालन के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है. यदि ऐसा है तो शंतिप्रिय सोनारी जैसे क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था व्यस्त हो जाएगी और वहां हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी.

इसे भी पढ़ें - लॉकडाउन">https://lagatar.in/lockdown-textile-business-stalled-business-worth-crores-stalled/81182/">लॉकडाउन

ने तोड़ी कपड़ा व्यवसायियों की कमर, करोड़ों का कारोबार ठप

जनहित में कार्य हो रहा तो जनता को होनी चाहिए जानकारी- मुकुल

उन्होंने कंपनी के प्रबंध निदेशक से आग्रह किया है कि इन सब बातों को सार्वजनिक करें. अगर यह कार्य जनहित में हो रहा है तो जनता को इसकी जानकारी होनी चाहिए, ताकि सोनारी की जनता भी आपके अच्छे कार्यों में पूर्व की भांति साहयोग कर सके. कहीं अगर गलत हो रहा है तो आपको सुझाव दे सकें.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही