Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जुस्को आने वाले सालों में शहरवासियों को देगी कई सुविधाएं, जल्द बनेगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पुराना नाम जुस्को) के प्रबंध निदेशक (एमडी) तरुण डागा ने कहा है कि शहरवासियों को जल्द कई सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. उन्होंने बेल्डीह क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जुस्को जल्द वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाएगी और बागान एरिया व बस्तियों में जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाएगी. यह काम जून 2022 से शुरू किया जाएगा. पाइपलाइन बिछाने का काम जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्र में चल रहा है. इसके बाद कदमा, उलियान, सोनारी, बारीडीह, बागुनहातु सहित शहर की सभी बस्तियों व बागान एरिया में पानी कनेक्शन देने का काम प्रारंभ हो जाएगा. पावर सर्विस विभाग के महाप्रबंधक वीपी सिंह ने कहा कि बागान एरिया में भी दो वाट का बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है. जहां जेबीवीएनएल का नेटवर्क है, वहां बिना आयोग की अनुमति के बिजली नहीं दे सकते हैं. संवाददाता सम्मेलन में जुस्को के जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा और कॉर्पोरेट सर्विसेज की सुकन्या दास उपस्थित थे.

लोगों की सुविधा के लिए शहर में नई मिनी बस स्टैंड बनाकर दिया गया

जमशेदपुर के लोगों की सुविधा के लिए साकची में नई मिनी बस स्टैंड बनाई गई. इसे सभी सुविधाओं से लैस किया गया है. इसमें वन-वे ट्रैफिक सिस्टम है. इससे लोगों को परेशानी नहीं होती है. यहां बिजली, पानी व यात्री शेड मुहैया कराए गए हैं. ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एक किलोमीटर का फ्लाइओवर का निर्माण किया गया. धातकीडीह तालाब के बगल में स्पोर्ट्स कॉर्नर बनाकर शहरवासियों को समर्पित की जाएगी.

शहर से 17 किलोमीटर दूर हाता में लगाया जाएगा कचरा निष्पादन प्लांट

शहर के कचरे का निष्पादन करने के लिए 17 किलोमीटर दूर हाता के बेगुनाडीह में 25 एकड़ जमीन 25 साल के लिए ली गई है. वहां कचरा निष्पादन करने के लिए प्लांट लगाया जाएगा. वहां कंपनी कमांड एरिया के अलावा सभी निकायों के कचरा भेजा जाएगा. प्लांट में प्रतिदिन 200 मीट्रिक टन कचरा का निष्पादन किया जाएगा. इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आइओटी) की मदद से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए कचरा निष्पादन प्लांट बनेगा. वर्तमान में कंपनी के पास 50 मीट्रिक टन कचरा निस्तारण प्लांट है.

शहरवासियों के लिए मरीन ड्राइव के बगल में ढाई किलोमीटर में बन रहा जंगल ट्रेल

जुस्को के जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा ने कहा कि शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए पौने दो साल पहले जुगसलाई के मकदम में ट्री बैंक बनाया गया. इसमें 2.50 लाख पेड़ हैं. इन पेड़ों की संख्या को 10 लाख तक किया जाएगा. मरीन ड्राइव और सीएच एरिया के बीच दो से ढाई किलोमीटर क्षेत्र में जंगल ट्रेल का निर्माण किया जा रहा है. यहां कई तरह के दुर्लभ प्रजाति के पक्षी भी होंगे. हाल के सालों में सर दोराबजी टाटा पार्क का फिर से विकास किया गया. दलमा व्यू पार्क, सोनारी व गोलमुरी में वरिष्ठ नागरिक पार्क और रामनगर में एक पार्क कंपनी बनाएगी.

सड़कों व चौराहों का किया गया चौड़ीकरण, जिम्मेदार नागरिक मोबाइल एप लांच

शहर में सड़कों और चौराहों का चौड़ीकरण किया गया. पहले चरण में 25 किलोमीटर से अधिक का काम पूरा कर लिया गया है. शहर में 70 से अधिक गोलचक्कर हैं. 45 को फिर से डिजाइन व पुनर्गठित कर सुंदर बनाया गया है. शहर में ग्राहकों की शिकायतों को पूरा करने के लिए जिम्मेदार नागरिक मोबाइल एप लांच किया गया है.

टाटा मेन हॉस्पिटल में कर्मचारियों, उनके परिजनों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गईं

हाल के वर्षों में टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में टाटा स्टील के कर्मचारियों, उनके परिजनों और बाहर मरीजों की सुविधाओं में इजाफा किया गया है. एमटीएमएच कैंसर अस्पताल में 27 बिस्तरों वाली सुविधाएं, जिसमें ही लिंग गार्डन भी शामिल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही