Search

 
 
 

पुण्यतिथि पर याद किये गये जस्टिस एलपीएन शाहदेव

 
Ranchi: झारखंड आंदोलनकारी स्व जस्टिस एलपीएन शाहदेव की 11वीं पुण्यतिथि पर झारखंड के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व. शाहदेव ने न्यायिक व्यवस्था में रहते हुए झारखंड आंदोलन में अभूतपूर्व योगदान दिया. उन्होंने बिना किसी दल के बंधन में बंधे अपनी बौद्धिक ऊर्जा से झारखंड आंदोलन को सींचा था. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जस्टिस शाहदेव ने झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी. पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जस्टिस शाहदेव झारखंड आंदोलन में गिरफ्तार होने वाले प्रथम पूर्व न्यायमूर्ति थे. पूर्व सीएम रघुवर दास, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, मंत्री रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, आजसू चीफ सुदेश महतो समेत कई लोगों ने जस्टिस शाहदेव को श्रद्धांजलि दी. वहीं रांची के जस्टिस एलपीएन शाहदेव चौक में कई राजनीतिक और सामाजिक संगठन के लोगों ने जस्टिस शाहदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cabinets-decision-jharkhand-combined-entrance-competitive-board-is-responsible-for-determining-entrance-and-fees-in-b-ed-colleges/">झारखंड

कैबिनेट का फैसला : बीएड कॉलेजों में एंट्रेंस और फीस निर्धारण का जिम्मा झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कंपीटिटिव बोर्ड को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही